करोड़पति यूट्यूबर मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख की शादी हो चुकी है. उन्होंने अपनी पार्टनर तान्या संग 10 अक्टूबर में निकाह किया. इसके बाद से ही उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
शादी करके मिस्टर फैजू बेहद खुश हैं, इसकी गवाही उनके सोशल मीडिया पोस्ट और व्लॉग्स से भी झलक रही है. वो लगातार अपने फैंस को अपडेट दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने निकाह के शूट की वीडियो शेयर की, जहां वो अपनी बेगम को माथे पर चूमते दिखाई दिए.
मिस्टर फैजू ने मदीना में निकाह में पढ़ा है, ये उनका सपना था, जो कि आखिरकार पूरा हो गया है. वीडियो में वो अपनी पत्नी को बांहों में बिठाए मक्का की ओर निहारते दिखाई दिए.
न्यूली वेडेड कपल मिस्टर फैजू और तान्या ने मदीना के सामने नमाज भी पढ़ी. पति-पत्नी के तौर पर ये उनकी पहली नमाज मानी जा रही है.
फैजू और तान्या की ड्रीमी वेडिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया है. शादी के लिए फैजू ने ऑल व्हाइट एम्ब्रॉयड्री वाली शेरवानी पहनी हुई थी. वहीं उनकी वाइफ तान्या व्हाइट शरारा के साथ रेड दुपट्टा कैरी किए दुल्हन बनी थीं, दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे.
फैजू के निकाह और बाकी की रस्मों के दौरान उनके माता-पिता भी बेहद इमोशनल होते हुए नजर आए. दोनों ने बेटे पर खूब लाड बरसाया, वहीं फैजू भी भावुक होकर उन्हें चूमते दिखे.
वीडियो में फैजू की पत्नी निकाहनामे पर भी साइन करती दिखीं. इस खूबसूरत निकाहनामा ने फैंस का ध्यान अलग खींचा. निकाहनामे पर मिस्टर फैजू का नाम मोहम्मद मुदासिर और पत्नी तान्या का नाम निकहत फातिमा चमचमाते अक्षरों में लिखा नजर आाया.
रस्मों के दौरान फैजू अपनी नई नवेली दुल्हन का घूंघट भी उठाते दिखे. इस पर अरबी भाषा में कढ़ाई करके 'माशाअल्लाह' लिखा हुआ पता चलता है. इस जोड़ी की खूब तारीफ हो रही है.
मिस्टर फैजू और तान्या की सपनों सी सुंदर ये शादी हर किसी को याद रहेगी, दोनों बेहद खुश हैं और भावुक भी. वहीं परिवार की भी आंखें खुशी से नम हैं. कपल का कहना है कि ये अल्लाह की मर्जी थी, जो उसकी रहमत से कुबूल हुई है.
(Photos: screengrabs/Instagram @mr_faisu_07)