scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'एक नहीं कई मर्दों संग है मेरा रिश्ता', एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोली- नाम देना जरूरी नहीं

ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 1/10

ज्विगाटो फिल्म में कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी बनीं शहाना गोस्वामी 40 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी तक शादी नहीं की है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप्स को लेकर बड़ी चौंकाने वाली बात कह दी है.

ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 2/10

शहाना ने अपने किसी एक रिलेशन में कमिटेड न होने की बात कुबूल की. और साथ ही बताया कि वो कई लोगों के कॉन्टैंक्ट में हैं. उनमें से कुछ के साथ फिजिकल रिलेशन्स भी हैं.
 

ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 3/10

शहाना एक समय पर अपने से 21 साल बड़े मिलिंद सोमन को डेट कर चुकी हैं. उन्होंने खुद बताया था कि वो मिलिंद को स्टॉक करती थीं. उनकी दीवानी हुआ करती थीं. हालांकि 4 साल तक डेट करने के बाद वो अलग हो गए थे.

Advertisement
ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 4/10

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शहाना ने अपने ओपन रिलेशनशिप्स पर बात करते हुए बताया कि लोग अक्सर उनकी जिंदगी और रिश्तों को गलत समझ लेते हैं. कई उनसे डरते भी हैं.
 

ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 5/10

शहाना ने कहा कि- इस वक्त मेरी जिंदगी में ऐसा कोई एक प्राइमरी पार्टनर नहीं है. कई लोग हैं जिनसे मेरा लंबे समय से जुड़ाव है, लेकिन ये सब कैजुअल नहीं है. मेरे लिए कोई रिश्ता हल्का नहीं होता. जैसे हमारी अलग-अलग दोस्तों से अलग बॉन्डिंग होती है, वैसे ही ये रिश्ते भी हैं.

ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 6/10

शहाना ने आगे अपने ओपन रिलेशनशिप्स को कुबूल करते हुए कहा- मेरे लिए ओपननेस का मतलब है कि किसी एक रिश्ते को नाम देने की जरूरत नहीं. लेकिन लोगों के साथ एक गहरा जुड़ाव बना रहता है, चाहे वो किसी भी रूप में हो. 

ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 7/10

'कभी वो सिर्फ दोस्ती होती है, कभी उसमें फिजिकल रिश्ता भी हो सकता है. जरूरी नहीं कि हर रिश्ते को किसी तय दिशा में ले जाया जाए. सबसे जरूरी चीज प्यार और दोस्ती है.'

ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 8/10

शहाना ने माना कि वो एक साथ कई लोगों संग रिश्ते में हैं और उन्हें 'घोस्ट' भी नहीं करतीं. वो बोलीं- मैं लोगों को इग्नोर नहीं करती. इस तरह की जिंदगी अचानक नहीं बन जाती. बाहर से ये आसान लगता है, लेकिन आपको अपनी जलन और असुरक्षाओं का सामना करना पड़ता है.

ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 9/10

शहाना ने ये भी माना कि कई लोग उनके सोचने और जीने के तरीके से घबरा जाते हैं. उन्होंने कहा- मैं उन लोगों के लिए अलग हूं, जिनसे मैं मिलती हूं. कई बार मेरी वजह से लोगों की अपनी असुरक्षाएं सामने आ जाती हैं. 

Advertisement
ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
  • 10/10

शहाना बोलीं कि मैं जानबूझकर ऐसा नहीं करती, लेकिन मेरी आजादी लोगों को खुद के बारे में सोचने पर मजबूर कर देती है. उन्होंने बताया कि कई लोग उनसे डर भी जाते हैं, क्योंकि वो बहुत आजाद तरीके से जीती हैं.

 

ALL PHOTO: Instagram @shahanagoswami 

Advertisement
Advertisement