scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मस्जिद में खिंचवाई फोटो, भड़के यूजर्स, बोले- अभी तो गौशाला गई थीं

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मचा बवाल?
  • 1/9

टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में गौसेवा करती दिखी थीं. वो गायों को दुलार करतीं, उन्हें खाना खिलाती नजर आईं थीं. उनकी खूब तारीफ भी हुई थी. लेकिन अब अंकिता ट्रोल्स का शिकार हो चुकी हैं. उनके धार्मिक विश्वास तक पर सवाल उठाए जा रहे हैं. 

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मचा बवाल?
  • 2/9

एक्ट्रेस इन दिनों पति विक्की जैन संग अबु धाबी, दुबई की सैर पर हैं. अंकिता ने इस वेकेशन की कुछ फोटोज भी शेयर कीं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मेरे कैमरा रोल से बस थोड़ा-सा अबु धाबी का प्यार. खूब हंसे और यादें बनाई. 

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मचा बवाल?
  • 3/9

अंकिता ने यहां कई जगह एक्सप्लोर कीं. वो वॉर्नर ब्रदर्स के फन जोन से लेकर वंडर वुमन तक गईं और खूब फोटोग्राफी की. यहां वो हाफ पैंट और शर्ट पहने कैजुअल लुक में नजर आईं. 

Advertisement
अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मचा बवाल?
  • 4/9

लेकिन इसके बाद अंकिता इस्लामिक कल्चर के मुताबिक कपड़े पहने नजर आईं. पति विक्की ने जहां अपना पहनावा नॉर्मल व्हाइट पैंट और शर्ट रखा, तो वहीं अंकिता हिजाब से खुद को ढके हुए दिखीं. 

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मचा बवाल?
  • 5/9

अंकिता ने जींस-टीशर्ट के साथ हिजाब कैरी किया था. वो पति के साथ चियर्स करते हुए पोज करती दिखीं. कपल ने वहां मस्जिद में जाकर फोटोज भी क्लिक कराए.    

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मचा बवाल?
  • 6/9

दोनों व्यू की ओर देखते हुए, साथ में सुकून से बैठे दिखे तो वहीं एक तस्वीर में विक्की ने अंकिता के माथे पर किस भी किया. फैंस को विक्की-अंकिता का ये अंदाज बहुत अच्छा लगा.
 

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मचा बवाल?
  • 7/9

लेकिन कई यूजर्स को अंकिता का इस तरह से अलग धार्मिक तरीका अपनाना सही नहीं लगा. कई ने उनके हिजाब पहनने पर सवाल उठाए. तो किसी ने कहा कि अभी तो गौशाला जाकर सनातन का ज्ञान दे रही थीं.

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मचा बवाल?
  • 8/9

साथ ही कुछ यूजर्स ने कहा कि क्या आप मुस्लिम हैं? तो वहीं कुछ ने लिखा- हिजाब नहीं पहनना चाहिए. आपने क्यों पहना. हिंदू हमेशा सेक्यूलर होने की बात कहते हैं, जबकि मुस्लिम्स ऐसा कभी नहीं करते. आप तो मराठी मुलगी हैं.

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मचा बवाल?
  • 9/9

वैसे अंकिता का हिजाब पहनना सिर्फ एक संस्कृति को मान देने का जरिया था. कई ने नोटिस किया कि उन्होंने बिना हिजाब पहने भी एक फोटो मस्जिद के सामने खिंचवाई है. जिसे उन्होंने अपनी एल्बम में सबसे पहले रखा है.

 

Photos: Instagram @ankita.lokhande

Advertisement
Advertisement
Advertisement