एक्ट्रेस कृतिका कामरा अपनी मैरिड लाइफ को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. कृतिका ने क्रिकेट होस्ट और एक्टर गौरव कपूर से मार्च 2026 को शादी रचाई थी.
शादी के बाद से एक्ट्रेस पति गौरव कपूर संग ड्रीम लाइफ जी रही हैं. वो अक्सर तस्वीरों के जरिए अपनी लाइफ की झलक फैंस को देती रहती हैं.
कृतिका कामरा के आज 38वें बर्थडे पर गौरव कपूर ने पत्नी के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर करके उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.
तस्वीरों में कृतिका पति गौरव की बांहों में रोमांटिक होती नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है.
गौरव कपूर ने पत्नी संग एक प्राइवेट बेडरूम फोटो भी शेयर की है, तस्वीर में कृतिका चेहरे पर मास्क लगाए पति की बांहों में सोती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान गौरव ने पत्नी संग सेल्फी ले ली, जो उन्होंने अब शेयर की है.
गौरव ने कृतिका संग अपने वेकेशन और हनीमून की भी कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों एक दूजे की बांहों में कोजी होते हुए दिखाई दे रहे हैं.
तस्वीरें शेयर करते हुए गौरव कपूर ने लिखा- मेरे सबसे बड़े तोहफे को हैप्पी बर्थडे. कृतिका के लिए गौरव की इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें हमेशा यूं ही साथ में रहने की दुआएं दे रहे हैं.
बता दें कि कृतिका संग गौरव की ये दूसरी शादी है. गौरव की पहली शादी कीरत भट्टल से हुई थी. हालांकि 7 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था. कृतिका और गौरव अब साथ में काफी खुश हैं.
(Photos: Instagram @gauravkaps)