एक्ट्रेस और कमल हासन की बेटी श्रुति ने फैंस को सरप्राइज दिया है. उन्होंने चेन्नई में अपना नया और आलीशान घर खरीदा है.
Photo: Instagram @shrutzhaasan
एक्ट्रेस की इंस्टा पर नई फोटोज सामने आई हैं. जिनमें वो अपनी करीबी दोस्तों के साथ गृहप्रवेश पूजा करती नजर आईं. उनके पेरेंट्स पूजा में नहीं दिखे.
Photo: Instagram @gantayyyy
एक्ट्रेस की दोस्त ने इंस्टा पर गृहप्रवेश की फोटोज पोस्ट की हैं. इनमें श्रुति पूजा में बैठी हुई नजर आ रही हैं.
Photo: Instagram @shrutzhaasan
श्रुति ने ब्लू साड़ी पहनी है. वो अपनी गर्ल गैंग के साथ पूजा में बैठी हैं. एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी बताती है कि वो नए घर में आकर कितनी हैप्पी हैं.
Photo: Instagram @gantayyyy
पंडित जी पूजा करवा रहे हैं. श्रुति अपने दोस्तों से साथ हाथ जोड़कर बैठी हैं. उनके गले में माला है. माथे पर टीका लगा है.
Photo: Instagram @gantayyyy
फोटोज में एक्ट्रेस के लैविश घर की झलक साफ देखने को मिलती है. परदे लगे हैं. ज्यादा सामान अभी शिफ्ट नहीं किया गया है. घर खाली नजर आता है.
Photo: Instagram @gantayyyy
फोटोज के अनुसार, घर काफी स्पेसियस है. किचन की झलक दिखती है. घर को मॉर्डन लुक दिया गया है. फैंस ने श्रुति को नए घर की बधाई दी है.
Photo: Instagram @gantayyyy
श्रुति की दोस्त ने कमेंट कर लिखा- अपनी जड़ों में वापस लौट रहे हैं. श्रुति को चेन्नई में नया घर लेने के लिए ढेर सारी बधाई हो.
Photo: Instagram @gantayyyy
श्रुति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ज्यादातर साउथ मूवीज में नजर आती हैं. बॉलीवुड फिल्मों में उनका करियर चला नहीं.
Photo: Instagram @shrutzhaasan
एक्ट्रेस को हाल ही में रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर मूवी पेद्दी में देखा गया था. तीनों के बीच एक आइटम सॉन्ग फिल्माया गया था. जो वायरल हुआ.
Photo: Instagram @shrutzhaasan