scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

12 साल कृष्णा-गोविंदा के बीच चली लड़ाई, अब हुई सुलह, क्या थी वजह?

सुनीता आहूजा कृष्णा अभिषेक
  • 1/10

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सुलह हो गई है. हाल ही में दोनों ने लगभग 12 साल से चल रही अपनी दुश्मनी भुला दी. मामी सुनीता को कृष्णा के शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के सेट पर उनके साथ खुशी-खुशी पोज करते देखा गया. लेकिन क्या आपको पता है कि इतने लंबे वक्त से चल रही ये लड़ाई आखिर किस बारे में थी?

गोविंदा कृष्णा अभिषेक
  • 2/10

मजाक से शुरू हुई सारी कहानी

गोविंदा और कृष्णा आभिषेक के बीच विवाद की शुरुआत 2016 में हुई थी. गोविंदा अपने भांजे के एक टीवी पर किए एक जोक से काफी नाराज हो गए थे. बताया जाता है कि गोविंदा को कृष्णा की तीखी और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां पसंद नहीं आई थीं. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, टहम उन लोगों से जुड़ना नहीं चाहते जो हमें पब्लिक में अपमानित करते हैं.'

गोविंदा कृष्णा अभिषेक
  • 3/10

कृष्णा ने किया नजरअंदाज

2017 में गोविंदा 'द कपिल शर्मा शो' में आए थे. लेकिन कृष्णा ने उस एपिसोड को स्किप कर दिया. बाद में एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा के एपिसोड से दूर रहने की वजह बताते हुए कहा, 'मैं उनसे आमने-सामने नहीं आना चाहता था, क्योंकि हमारे बीच सब ठीक नहीं था.'

2020 में भी कृष्णा ने एक बार गोविंदा को मेहमान के रूप में बुलाया गया और कृष्णा ने फिर कपिल शर्मा शो को स्किप किया. उन्होंने इस बारे में कहा था, 'यह ईगो की बात नहीं है. मैं बस किसी भी असहज स्थिति से बचना चाहता था.'

Advertisement
गोविंदा कृष्णा अभिषेक
  • 4/10

वक्त के साथ बढ़ी लड़ाई

समय बीतने के साथ दोनों के बीच लड़ाई बढ़ती गई और वे एक-दूसरे के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी करने लगे. सितंबर 2021 में सुनीता आहूजा ने भी अपने भतीजे की कड़ी आलोचना की और कहा कि वे उनका चेहरा कभी नहीं देखना चाहतीं. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है.

गोविंदा कृष्णा अभिषेक
  • 5/10

जब गोविंदा बोले 'सच जल्द ही सामने आएगा'

2023 में गोविंदा और सुनीता ने एक जॉइन्ट इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कृष्णा से अपने झगड़े पर बात की. जब सुनीता, कृष्णा के बारे में बात करते हुए नाराज हो गईं, तो गोविंदा ने उन्हें शांत करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि परिवार की बातें पब्लिक में नहीं करनी चाहिए. एक्टर ने यह भी कहा कि वे कृष्णा या उनकी बहन आरती से कोई बहस नहीं करना चाहते, क्योंकि वे उनकी फेवरेट बहन के बच्चे हैं. बाद में उन्होंने कहा था, 'एक दिन सच सामने आ जाएगा.'

गोविंदा कृष्णा अभिषेक
  • 6/10

कृष्णा और मामा के बीच हुई सुलह

2023 के अंत और 2024 की शुरुआत में कृष्णा ने बार-बार अपने मामा गोविंदा से फिर बात करने की इच्छा जताई. एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने गोविंदा को टैग करते हुए लिखा, 'बचपन से ही डांस मेरा पैशन रहा है. जब मैं अपने मामा गोविंदा के साथ शूटिंग पर जाता था और उन्हें डांस और एक्टिंग करते देखता था, तो मुझे बहुत अच्छा लगता था. आज मैं भी सेट पर वही कर रहा हूं और मुझे बहुत मजा आ रहा है.'

गोविंदा कृष्णा अभिषेक
  • 7/10

उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में बताया था कि 'कुछ वक्त में हम वापस साथ हो जाएंगे.' उन्होंने यह भी कहा था, 'वे मेरे मामा हैं और मुझे पता है कि जल्द हम वापस साथ हो जाएंगे. मैं हमेशा मानता हूं कि खून का रिश्ता पानी से ज्यादा मजबूत होता है और इसमें हमें फिर से जोड़ने की ताकत है.'

गोविंदा कृष्णा अभिषेक
  • 8/10

गोविंदा की दूरी बनाए रखने की जिद्द

कृष्णा, मामा गोविंदा से जुड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे, वहीं गोविंदा ने साफ कर दिया था कि वे 'दूरी' बनाए रखना चाहते हैं. अगस्त 2023 में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'कभी-कभी लोग लाइन क्रॉस कर जाते हैं और वहाँ मैं पूरे परिवार के साथ थोड़ा सख्त हो जाता हूं. अगर कोई लाइन क्रॉस करता है तो मैं दूरी बना लेता हूं. यह दुश्मनी की वजह से नहीं है. यह सिर्फ अपनी मानसिक शांति और अपने आस-पास सुरक्षित माहौल रखने के लिए है. इसलिए ऐसा नहीं है कि मेरे मन में कृष्णा के खिलाफ कुछ है.'

गोविंदा कृष्णा अभिषेक
  • 9/10

आरती सिंह की शादी में पहुंचे गोविंदा

अप्रैल 2024 में जब कृष्णा की बहन आरती सिंह ने दीपक चौहान से शादी की, तो इसमें गोविंदा शामिल हुए. ये सबके लिए हैरानी की बात थी. वे आरती के वेडिंग रिसेप्शन पर आए और सबको सरप्राइज कर दिया. गोविंदा ने आरती और दीपक को आशीर्वाद दिया.

कृष्णा आभिषेक भी इस मौके पर भावुक हो गए थे. उन्होंने कहा, 'मामा आए, बहुत खुशी हुई. उन्हें देखकर मैं बहुत खुश हुआ. वो दिल की बात है. हमारा इमोशनल कनेक्ट है.'

Advertisement
सुनीता आहूजा
  • 10/10

झगड़ा खत्म, मामा-भांजा फिर हैं साथ

इस साल की शुरुआत में सुनीता आहूजा ने खुलासा किया था कि अब गोविंदा और कृष्णा के बीच सब ठीक है. उन्होंने कहा था, 'मैं अपने बच्चों से कितने समय तक नाराज रह सकती हूं? जब सब अपने-अपने स्पेस में खुश हैं तो ईर्ष्या क्यों रखना? मैं तो बस सभी बच्चों को आशीर्वाद देना चाहती हूं. वे सब मेरे अपने जैसे हैं.'

बाद में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सुनीता ने कहा था, 'कृष्णा मेरे साथ ही बड़ा हुआ है, विनय, डम्पी और मेरे जीजा के बेटे के साथ. मेरे लिए वे सब मेरे बच्चे हैं. मैंने पुरानी सारी बातें भुला दी हैं. अब मैं बस चाहती हूं कि सभी बच्चे हंसें, खेलें और खुश रहें. मैं सबको आशीर्वाद देती हूं.'

Advertisement
Advertisement