अजय देवगन की दृश्यम में इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभाकर वाहवाही लूट रहे एक्टर कमलेश सावंत ने कभी एक रूम वाले चॉल में परिवार के साथ दिन बिताए थे. लेकिन अब लैविश सोसायटी के एक अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं.
पिंकविला से बातचीत में कमलेश ने अपना होम टूर कराया. वो 780 स्क्वायर फीट के एरिया में बने 2BHK में रहते हैं. इसमें वो अपनी बिजनेसवुमन पत्नी सपना सावंत, बेटी स्वरा और मौसेरी बहन के साथ रहते हैं. इसके एंट्रेंस पर उन्होंने कमलेश, सपना, स्वरा सावंत का नेम प्लेट लगाया है.
अपने घर को वो पत्नी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हैं, और कहते हैं कि ये सब इन्हीं का सजाया हुआ है. एक्टर ने अपने घर के हॉल को गिफ्ट में मिले टीवी पैनल, संभाजी की किताब, अवॉर्ड और मोमेंटोज से सजाया है.
कमलेश बताते हैं कि उन्हें घर में ज्यादा फर्नीचर रखना पसंद नहीं है, क्योंकि वो बेवजह जगह ले लेता है. उन्होंने घर के स्टोर रूम को हटाकर एक सीटिंग और डाइनिंग एरिया बनाया है. एक्टर का कहना है कि उनके घर में महज 5 लोग हैं, ऐसे में स्पेस का यूटिलाइज करना ज्यादा जरूरी है.
स्टोर रूम हटाने पर जो पिलर बचा, उसे कमलेश हटा नहीं सकते थे, क्योंकि वो बिल्डिंग की नींव से जुड़ा है. इसलिए उन्होंने इसे मार्बल्स से डेकोरेट किया है. वो बताते हैं कि उनके दोस्त हैं जो हीरानंदानी जैसी बिल्डिंग्स में काम करते हैं, इसे बनाने में डेढ़ लाख लगते लेकिन उन्होंने खास मेरे लिए इसे 50 हजार में करके दिया.
इसी के साथ कमलेश ने अपने घर का किचन भी दिखाया और कहा कि ये इस स्पेस को हमने ज्यादा नहीं छेड़ा है, जो बिल्डर ने बनाके दिया वैसा ही हैं. मैं यहां आता भी नहीं हूं, घर की औरतें ही देखती हैं. मैं बस खाता हूं.
इसी के साथ कमलेश ने एक भावुक स्ट्रगल स्टोरी भी शेयर की और कहा कि मेरे भाई-बहन सब अच्छी जॉब में हैं, तो हम जिस चॉल में पले-बड़े उसे उन्होंने मेरे नाम कर दिया था. जिसे बेचकर मैंने ये 2 बीएचके लिया था.
कमलेश ने एक खास रूम दिखाया जो पहले उनकी मां का हुआ करता था, लेकिन इसे अब उन्होंने यादों के पिटारे के तौर सहेज कर रखा है. वो बताते हुए रुआंसे हो गए कि पिता बड़े समजासेवक थे. वो जिस मंदिर में समाजसेवा करते थे वहां 10 लाख लोग थे- एक से भी 5 पैसा लेते न तो आज हम सब बंगले में रहते. लेकिन नहीं लिया, वो ऐसे ही थे. वो कुछ साल पहले गुजरे और मां का पिछले साल देहांत हो गया.
कमलेश ने अपने घर को कई खूबसूरत आकृतियों से सजाया है, जिनमें- सात घोड़ों की लकी फोटो, हाथी, गणेश जी और बाकी भगवानों की मूर्ति, गाय का शोपीस पत्नी को मिले भारत के संविधान के सर्टिफिकेट और बेटी के ब्लूटूथ गैजेट से सजाया है.
इसी के साथ कमलेश ने आखिर में अपने घर का छोटा मगर प्यारा सा मंदिर भी दिखाया और बताया कि इसमें उनकी कुलदेवी भगवती देवी की मूर्ति विराजमान है. इसे उन्होंने वास्तू के हिसाब से बनाया है.
मानना पड़ेगा कि वाकई में दृश्यम के गायतोंडे का घर बेहद खूबसूरत है.
(All Photos: YT Screengrabs)