scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'धुरंधर' के वो छिपे हुए नगीने, जिनके बिना नहीं बनती इतनी धांसू फिल्म

Dhurandhar
  • 1/12

'धुरंधर' फिल्म की सक्सेस आज पूरी दुनिया देख रही है. फिल्म के सभी एक्टर्स को तो लोग प्यार दे ही रहे हैं. मगर धुरंधर जैसी फिल्म को पर्दे पर उतारना कोई आसान काम नहीं था. इसके पीछे कई लोगों की मेहनत रही, जिसके बाद ये इतनी सफल बनी. 

Photo: ITG

Dhurandhar
  • 2/12

आदित्य धर की फिल्म में कई लोगों का योगदान रहा, जिसके बाद आज इसे इतना एंजॉय किया जा रहा है. आज हम आपको फिल्म के उन्हीं छिपे धुरंधरों से रूबरू कराएंगे, जिनकी मेहनत अब हर कोई देख रहा है. 

Photo: Instagram @rampal72

Mukesh Chhabra
  • 3/12

'धुरंधर' में पहला क्रेडिट कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को जाता है, जिन्होंने अपनी पैनी नजर से उन एक्टर्स को खोज निकाला, जो हूबहू असली जैसे दिखते हों. फिर चाहे वो नवाज शफीक की कास्टिंग हो या मेजर इकबाल के लिए अर्जुन रामपाल. 

Photo: Instagram @castingchhabra

Advertisement
Shashwat Sachdeva
  • 4/12

फिल्म में जबरदस्त गानें और बैकग्राउंड म्यूजिक शाश्वत सचदेवा की देन है. उन्होंने अपने गानों से लोगों को इस कदर दीवाना बना दिया है कि कुछ लोग 'धुरंधर' इसी वजह से बार-बार देखने जा रहे हैं. 
 

Photo: Instagram @shashwatology

saini s johray
  • 5/12

सैनी एस. जोहरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर हैं. ये वही हैं जिन्होंने पाकिस्तान में शूट ना करने के बावजूद, फिल्म में उसे इतना रियल तरीके से दिखाया. जो ल्यारी आप फिल्म में देखते हैं, उसके पीछे इन्हीं का हाथ है.

Photo: Instagram @sainisjohray

smriti chauhan
  • 6/12

धुरंधर में स्मृति चौहान ने भी बड़ा रोल प्ले किया. वो फिल्म में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं. उन्होंने पाकिस्तान में पहने जाने वाले कपड़ों और हर किरदार को शानदार लुक दिया, जिसके कारण वो स्क्रीन पर चमकते नजर आए.

Photo: Instagram @smriti.schauhan

preetisheel
  • 7/12

प्रीतिशील सिंह ने 'धुरंधर' में मेकअप का जिम्मा उठाया था. उनके दिए हुए लुक के कारण फिल्म में अक्षय खन्ना भी रहमान डकैत बनकर छाए थे. इसके अलावा, प्रीतिशील कई और बड़े सितारों को अलग-अलग गेटअप भी दे चुकी हैं.

Photo: Instagram @preetisheel

Dhrutiranjan sahoo
  • 8/12

फिल्म में वीएफएक्स का बड़ा रोल था. कई जगहों पर मेकर्स को पाकिस्तान का पुराना दौर दिखाना था, जिसे असलियत में सेट करना मुश्किल था. मगर ध्रुतिरंजन साहू के वीएफएक्स ने वो कमी पूरी की.

Photo: Instagram @dhruti_drs

shivkumar panicker
  • 9/12

'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स अगर मिलाए जाए, तो वो करीब 7.30 घंटे लंबे हैं. मगर उसका एक भी मिनट भारी महसूस नहीं होता, जिसमें एडिटर शिवकुमार वी. पेनिकर का बड़ा हाथ है. उन्होंने फिल्म में सस्पेंस को अंत तक कायम रखा, जिससे ये देखने में काफी मजेदार लगी. 

Photo: Instagram @shivkumarpanicker

Advertisement
Vikash Nowlakha
  • 10/12

आदित्य धर की फिल्म में जो कमाल कैमरा का रहा, उसे क्रेडिट ना मिलना शायद गुनाह माना जाएगा. विकास नौलाखा ने 'धुरंधर' में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी की कमान संभाली थी. उनके द्वारा शूट किए गए सीन्स की आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हो रही है. 

Photo: X @versatilefan

aejaz gulab
  • 11/12

धुरंधर में कई सारे दमदार एक्शन सीन्स भी थे, जो देखने में काफी खतरनाक थे. एजाज गुलाब, जो फिल्म के स्टंट डायरेक्टर थे, उन्होंने उन सीन्स को अपनी सूझ-बूझ से काफी जानदार बनाया. 

Photo: Instagram @aejaz_gulab

Ojas Gautam
  • 12/12

आदित्य धर के आखिरी 'धुरंधर' उनके साले ओजस गौतम हैं. इस फिल्म में हमने जितने भी टीजर-ट्रेलर देखे हैं, वो सभी यामी के भाई ने एडिट किए हैं. ये ओजस गौतम का ही कमाल है, जिसके दम पर आज ऑडियंस थिएटर की तरफ दौड़ लगा रही है. 

Photo: Instagram @yamigautam

Advertisement
Advertisement