scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

दूध सोडा बेचने वाले आलम का असली ठ‍िकाना, आलीशान घर में 'सुकून' से जीते हैं जिंदगी

गौरव गेरा
  • 1/8

'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पी लो पी लो आलम दूध सोड़ा' इन दिनों धुरंधर के आलम की कही ये लाइन आपको खूब सुनने मिल रही होंगी. इस किरदार को निभाकर एक्टर गौरव गेरा भी खूब फेमस हो गए हैं. 

गौरव गेरा
  • 2/8

उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है. वो 28 साल से मुंबई में रह रहे हैं, और अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं. एक्टर जस्सी जैसी कोई नहीं, तोता-मैना जैसे टीवी शोज, चुटकी-आडू जैसे कॉमिक कैरेक्टर के लिए तो हर कोई जानता है. लेकिन अब गौरव ने साबित कर दिखाया है कि वो असल मायने में धुरंधर हैं. 

गौरव गेरा
  • 3/8

गौरव मुंबई ओशीवाड़ा स्थित फ्लैट में अकेले रहते हैं. ये घर एक बैचलर पैड जैसा है. कभी-कभी उनका कोई दोस्त उनके साथ रहता है. वो 52 साल के हो गए हैं लेकिन अभी तक शादी नहीं की है. न ही वो इस बारे में कोई बात करते हैं. गौरव अपनी जिंदगी मस्ती से जीना, घूमना फिरना पसंद करते हैं.

Advertisement
गौरव गेरा
  • 4/8

कर्ली टेल्स को अपने घर की झलक दिखाते हुए गौरव बताते हैं कि- मैं जबसे मुंबई आया, 1998 में, अंधेरी के ही इलाकों में रहा हूं. इससे वाकिफ हूं. मुझे घर में सिर्फ जरूरत की चीजें रखना पसंद हैं. मुझे बस सुकून चाहिए.

गौरव गेरा
  • 5/8

गौरव ने अपने घर की दीवारो पर फिश डिजाइन्स में सजावटें की हैं, वो बताते हैं कि इन्हें वो थाईलैंड से लाए थे, क्योंकि मान्यता है कि मछलियां गुड लक लाती हैं. 

गौरव गेरा
  • 6/8

गौरव का घर काफी बड़ा है, जिसमें वो खुद के लिए दो कमरे इस्तेमाल करते हैं. एक रूम से वो अपना कंटेंट क्रिएशन करते हैं, क्योंकि यहां की खिड़की से चहल-पहल दिखती है. तो वहीं दूसरे रूम में वो सोते हैं, क्योंकि वहां ज्यादा शांति है. 

गौरव गेरा
  • 7/8

गौरव बताते हैं कि वो बहुत ज्यादा टेक फ्रेंडली हैं. उन्होंने कहा कि- मैं चीजें सिंपल रखता हूं. जरूरत हो तो फर्नीचर रेंट कर लेता हूं. बाकी मुझे घर, गाड़ी, कपड़े का ज्यादा शौक नहीं है. घर में कुछ दो-तीन चीजें हैं जो मेरे दिल के करीब हैं.

गौरव गेरा
  • 8/8

गौरव ने कहा कि वो धुरंधर मिलने से पहले सब पैक करके अपने घर वापस जाने का मन बना चुके थे. वो लंबे समय से कंटेंट क्रिएशन कर रहे थे, फिर भी लोग उन्हें टीवी एक्टर कहते हैं. वो क्विट कर देना चाहते थे, लेकिन धुरंधर ने उनकी जिंदगी बदल दी. उन्हें उनका लॉन्ग ड्यू क्रेडिट मिल गया.

(Photos: YT Screengrabs)

 

Advertisement
Advertisement