scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

CM फडणवीस ने खुद उठाया नाना पाटेकर का कॉफिन, भावुक दिखा माहौल, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Nana Patekar CM Devendra Fadnavis
  • 1/8

जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर है. 75 साल की उम्र में गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया.  (Photo:X/@Dev_Fadnavis)

Nana Patekar CM Devendra Fadnavis
  • 2/8

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इस दौरान उनका एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नाना पाटेकर के कॉफिन को अपने हाथों से उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद करते नजर आ रहे हैं. (Photo:X/@Dev_Fadnavis)

Nana Patekar CM Devendra Fadnavis
  • 3/8

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे के डोंजे लाया गया. जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए परिवार, करीबी लोग और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई मशहूर हस्तियां वहां मौजूद रही.(Photo:X/@Dev_Fadnavis)

Advertisement
Nana Patekar CM Devendra Fadnavis
  • 4/8

नाना पाटेकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह सिर्फ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ही नहीं, बल्कि अन्य के साथ मिलकर नाना पाटेकर के कॉफिन को उठाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कॉफिन को एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद की. (Photo:X/@Dev_Fadnavis)

Nana Patekar CM Devendra Fadnavis
  • 5/8

सामने आई तस्वीरों में आसपास का माहौल बेहद भावुक और गमगीन नजर आया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर की पत्नी और बेटे को भी ढांढस बांधा. (Photo:X/@Dev_Fadnavis)

Nana Patekar CM Devendra Fadnavis
  • 6/8

CM फडणवीस के इन फोटोज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है. कई लोग उनके इस व्यवहार को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. मुश्किल समय में जिस तरह से वह खुद आगे आए और पार्थिव शरीर को एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद की, उस पर लोगों का ध्यान गया है. (Photo:X/@Dev_Fadnavis)

Nana Patekar CM Devendra Fadnavis
  • 7/8

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, 'वरिष्ठ अभिनेता और मेरे स्नेही मित्र एवं मार्गदर्शक नाना पाटेकर जी के पार्थिव शरीर को आज पुणे में अंतिम दर्शन के लिए स्वीकार किया. राज्य सरकार की ओर से उन्हें इस अवसर पर राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई.' (Photo:X/@Dev_Fadnavis)

Nana Patekar CM Devendra Fadnavis
  • 8/8

फडणवीस ने आगे लिखा, "उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्पचक्र अर्पित किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उनके परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.  एक प्रतिभाशाली कलाकार को अंतिम विदाई देते हुए और श्रद्धांजलि अर्पित करते समय मन भर आया.' (Photo: PTI)
 

Advertisement
Advertisement