scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

करोड़पति कोरियोग्राफर रेमो के घर में दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग, खास वजह से बनाया मंदिर

रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 1/10

पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा भले ही इंटरटेनमेंट की दुनिया में सुपर एक्टिव हैं. मगर रियल लाइफ में वो काफी ज्यादा धार्मिक हैं. 

(Photos: Instagram @remodsouza)

रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 2/10

रेमो के आलीशान बंगले में दो बड़े मंदिर हैं. उनके घर में मदर मैरी की मूर्ति भी है और गणेश भगवान और शिव भगवान की मूर्तियां भी हैं. इतना ही नहीं रेमो के घर में शिवलिंग भी है. 
 

(Photos: Instagram @remodsouza)

रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 3/10

कर्ली टेल्स संग बातचीत में रेमो की पत्नी लिजेल ने कहा कि वो केथौलिक हैं. मगर वो बॉर्डिंग स्कूल में रही हैं. इसलिए वो हर धर्म का पालन करती हैं. 

(Photos: Instagram @remodsouza)

Advertisement
रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 4/10

वहीं, हिंदू परिवार में जन्मे रेमो ने 15 साल की उम्र में धर्म बदलकर ईसाई धर्म अपना लिया था. ऐसे में उनके घर में कई अलग भगवान हैं, जिसमें उनकी गहरी आस्था है. 

 

(Photos: Instagram @remodsouza)

रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 5/10

रेमो के घर की एंट्री पर ही मदर मैरी की मूर्ति लगी है. रेमो और लिजेल का मानना है कि इससे उनके घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है. 

रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 6/10

घर के अंदर एक बड़ा सा मंदिर है, जहां गणपति स्थापित हैं. रेमो ने बताया कि वो सुबह उठकर सबसे पहले पूजा करते हैं. फिर बाकी काम करते हैं. 

(Photos: Social Media)

रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 7/10

रेमो ने अपने घर के दूसरे मंदिर में दो शिवलिंग रखे हैं. रेमो की पत्नी ने घर में शिवलिंग रखने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा- मैं जब मंदिर जाती थी अभिषेक करने तो वहां लोगों की भीड़ होती थी. दूसरे लोग भी अभिषेक करने लगते थे. मुझे लगता था कि भगवान सिर्फ मेरी नहीं सुन रहे हैं. इसलिए मैंने घर में ही शिवलिंग स्थापित कर लिया. 

 

(Photos: Social Media)

रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 8/10

इस दौरान रेमो ने बताया कि उनके घर में दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग भी है. उन्होंने सबसे छोटा शिवलिंग भी दिखाया. 

 

(Photos: Social Media)

रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 9/10

रेमो डिसूजा का आलीशान घर किसी महल से कम नहीं है. उन्होंने अपने घर के इंटीरियर को काफी मॉडर्न और एस्थेटिक रखा है. 

 

(Photos: Instagram @remodsouza)

Advertisement
रेमो डिसूजा के घर में है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग
  • 10/10

रेमो और लिजेल के रिश्ते की बात करें तो करीब 25 साल पहले दोनों ने इंटरफेथ मैरिज की थी. लिजेल कैथोलिक हैं, जबकि रेमो का जन्म हिंदूर परिवार में हुआ. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था. 

(Photos: Instagram @remodsouza)

Advertisement
Advertisement