scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

होश उड़ाने वाले ट्रांसफॉर्मेंशन, जब पर्दे पर एक्टर्स ने बदला लुक, 324 साल के बूढ़े बने राजकुमार

Actors transformation
  • 1/9

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'राका' का पोस्टर जारी हो गया है. पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं (आधे इंसान और आधे जीव के रूप में). हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब कोई एक्टर इस नए अवतार में नजर आया हो. इससे पहले कई सुपरस्टार्स अपना लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं. जानिए उनके बारे में... (Photo: @alluarjun)
 

Actors transformation
  • 2/9

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कमल हासन ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में एक बूढ़े रोल में नजर आए थे. उनका लुक काफी डरावना था. हालांकि उनका अवतार इतना अलग था कि उन्हें पहचानना ही काफी मुश्किल था. (Photo: YT/Vyjayanthi Network)

transformation
  • 3/9

वहीं अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले राजकुमार राव ने फिल्म 'राब्ता' में कैमियों किया था. उनके लुक ने लोगों को इतना हैरान किया कि पहचानना ही मुश्किल हो गया. फिल्म में उन्होंने 324 साल के बुजुर्ग शख्स का रोल प्ले किया था. (Photo: YT/ T-Series)
 

Advertisement
Actors transformation
  • 4/9

फिल्म 'I' में विक्रम ने एक ऐसे व्यक्ति का रोल प्ले किया था, जो एक वायरस की चपेट में आता है. जिसके बाद वो जवानी में ही बूढा हो जाता है. बाल भी झड़ जाते हैं. इसके बाद वो काफी डरवाना लगने लग जाता है. उनके लुक ने भी सभी को अजीबोगरीब फील करवाया था. (Photo: IMDb)
 

Actors transformation
  • 5/9

वहीं संजय दत्त ने फिल्म 'अग्निपथ' में कांचा चीना नाम के विलेन का किरदार निभाया था. इसमें एक्टर का अलग अंदाज देखने को मिला. यानी वो पूरा गंजे थे. यहां तक की उनकी आईब्रो भी नहीं थी. उनका ये लुक काफी डरावना था. खुद फिल्म में वो अपने आप को शीशे में देखने से चिढ़ते थे. (Photo: YT/Sony Music)

Actors transformation
  • 6/9

फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन ने गुस्सैल और बूढे़ किरदार का रोल प्ले किया था. जिसका नाम मिर्जा है. अमिताभ की लंबी सफेद दाढ़ी, प्रोस्थेटिक से बनी लंबी नाक ने उनका पूरा लुक चेंज कर दिया था. पहली बार में कोई पहचान भी नहीं सकता था कि ये शहंशाह ही है. (Photo: YT/Prime Video)

Actors transformation
  • 7/9

वहीं एटली के ही डायरेक्शन में बनी 'जवान' में शाहरुख खान का गंजा अवतार देखने को मिला था. ये पहली बार था, जब शाहरुख खान का बिना बालों वाला लुक सभी ने देखा था. हालांकि ये एक सीन का ही था लेकिन इससे फिल्म को बहुत हाइप मिली. (Photo: X/@Iamsrk)

Actors transformation
  • 8/9

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अक्षय खन्ना का करियर पीक पर तब पहुंचा जब उन्होंने 'छावा' में औरंगजेब का क्रूर रोल प्ले किया.  इसमें उन्हें एक बार में पहचानना ही मुश्किल हो गया कि ये अक्षय खन्ना ही है. उन्होंने इस कदर अपना किरदार प्ले किया कि लोगों को उस कैरेक्टर से ही नफरत हो गई. (Photo: Yt/Maddock Films)

Actors transformation
  • 9/9

ऋतिक रोशन की 'धूम 2' को कौन भूल सकता है? इसमें एक्टर ने चोर का रोल प्ले किया. इस दौरान वो कई लुक में दिखाई दिए. लेकिन एक सीन में वो बूढ़े आदमी के रोल में थे. जो काफी हैरान करने वाला था. (Photo: X/YRF)

Advertisement
Advertisement
Advertisement