scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

60 के पार भी इन एक्टर्स का है जलवा, फिटनेस में युवाओं के भी छुड़ा रहे पसीने

60 के सुपरस्टार
  • 1/9

कहते हैं कि उम्र केवल एक नंबर होती है और इंडियन सिनेमा के कुछ दिग्गज कलाकारों ने इस बात को सच कर दिखाया है. एक दौर में माना जाता था कि 60 के बाद एक्टर्स को रिटायर हो जाना चाहिए लेकिन अब लोग आज के स्टार्स से ज्यादा 60 की उम्र पार कर चुके एक्टर्स को देखने सिनेमाघरों में लोग पहुंच रहे हैं. इनकी फिटनेस और एक्शन के सामने आज के युवा कलाकार भी फीके नजर आ रहे हैं.
 

सनी देओल 
  • 2/9

'गदर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल ने साबित कर दिया कि असली 'एक्शन किंग' वही हैं. 68 साल की उम्र में भी उनकी दहाड़ और पर्दे पर उनकी मौजूदगी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है. उनकी फिटनेस और भारी-भरकम एक्शन सीन्स आज भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की गारंटी हैं. हाल ही में बॉर्डर 2 में उनकी गूंज सभी ने सुनी है. (Photo:X/@iamsunnydeol)

अनिल कपूर
  • 3/9

अगर दुनिया में 'एजलेस' होने का कोई सर्टिफिकेट होता, तो वो अनिल कपूर के पास होता. 69 की उम्र में भी वो इतने फिट और एनर्जेटिक दिखते हैं कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. 'एनिमल' जैसी फिल्मों में उनके पावरफुल परफॉर्मेंस ने बताया कि वो आज भी लंबी रेस के घोड़े हैं. (Photo:X/@AnilKapoor)
 

Advertisement
सुनील शेट्टी  
  • 4/9

सुनील शेट्टी आज के दौर के सबसे फिट एक्टर्स में से एक माने जाते हैं. 64 साल की उम्र में भी उनकी मस्कुलर बॉडी और शार्प लुक्स युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. एक्टिंग के साथ-साथ वो अपनी जबरदस्त फिटनेस और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए लगातार चर्चा में बने रहते हैं. उनकी कई फिल्में इस साल रिलीज होने वाली है. जिसमें हेरा फेरी 3 और वेलकम टू द जंगल शामिल हैं.  (Photo:X/@SunielVShetty)

संजय मिश्रा 
  • 5/9

एक्टिंग के धनी संजय मिश्रा 62 साल की उम्र में भी सिनेमा के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग हो या फिर इमोशनल रोल, वो हर किरदार में इस तरह ढल जाते हैं कि दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाते. उनकी फिल्म 'वध 2' भी जल्द रिलीज होनी है.  (Photo:X/@imsanjaimishra)

अनुपम खेर
  • 6/9

अनुपम खेर भारतीय सिनेमा के वो कलाकार हैं जो 70 साल की उम्र पार करने के बाद भी लगातार काम कर रहे हैं. 500 फिल्में करने वाले और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके खेर आज भी हर साल कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनते हैं और अपनी वर्सटाइल एक्टिंग से सबको हैरान कर देते हैं. उनकी आगामी फिल्म 'खोसला का घोसला 2' है.(Photo:X/@AnupamPKher)
 

रजनीकांत
  • 7/9

दक्षिण से लेकर उत्तर तक, रजनीकांत का नाम ही काफी है. 75 साल की उम्र में भी 'थलाइवा' का स्वैग और उनका स्टाइल बिल्कुल वैसा ही है जैसा दशकों पहले था. उनकी फिल्म आती है तो त्योहार जैसा माहौल बन जाता है, और उनका एक्शन आज भी जादुई लगता है. यकीन मानिए नए स्टार्स से ज्यादा उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस को रहता है. (Photo: X/@RajnikanthUdu)

कमल हासन
  • 8/9

सिनेमा के 'उलगनायगन' कहे जाने वाले कमल हासन 71 साल की उम्र में भी तकनीक और एक्टिंग के मामले में सबसे आगे हैं. 'विक्रम' और 'इंडियन 2' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दिखा दिया कि एक्शन और परफॉर्मेंस के मामले में उनका मुकाबला करना नामुमकिन है. (Photo:X/@ikamalhaasan)
 

संजय दत्त
  • 9/9

बॉलीवुड के चहेते 'संजू बाबा' यानी संजय दत्त 66 साल की उम्र में भी पर्दे पर खलनायकों के छक्के छुड़ाते नजर आते हैं.'KGF 2' में अधीरा बनकर उन्होंने जिस तरह का खौफनाक एक्शन दिखाया, उसने साबित कर दिया कि उनका स्वैग आज भी बरकरार है. धुरंधर में उन्हें काफी पसंद किया गया. (Photo:X/@duttsanjay)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement