कपिल शर्मा ने 2013 में अपने कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की नींव रखी थी. तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन ये शो इतना बड़ा हो जाएगा. कपिल का शो अब टेलीविजन से ओटीटी पर शिफ्ट हो चुका है. अब कपिल टीवी के बजाए Netflix पर लोगों को एंटरटेन कर रहे
PHOTO: Instagram @kapilsharma
कपिल के शो ने कई सितारों को एक नई पहचान दी है. इनमें से कुछ सितारे आज भी कपिल के साथ काम कर रहे हैं. कुछ ने अपनी अलग राह बना ली है. अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि कुछ अब इस दुनिया में नहीं रहे. आइए आज इन सितारों पर बात करते हैं.
PHOTO: Instagram @kapilsharma
एक वक्त पर पाकिस्तानी थिएटर कलाकार नसीम विक्की 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दिखाई देते थे. उन्होंने शो पर कई किरदार निभाए. बाद में उन्होंने ये शो छोड़ दिया. अब वो पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.
PHOTO: Instagram @iamnasimvicky
विशाल सिंह टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं. उन्हें 'साथ निभाना साथिया' में जिगर के रोल से पहचान मिली थी. विशाल 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में मैंगो बाराती बने थे. 2021 से वो छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं.
PHOTO: Instagram @vishal.singh786
रज्जाक खान ने हिंदी फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए थे. वो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गोल्डन भाई बनकर लोगों को एंटरटेन करते थे. रज्जाक अब हमारे बीच नहीं हैं. 1 जून 2016 में उनका निधन हो गया था.
PHOTO: Screengrab
एक्ट्रेस सोनी सिंह ने कपिल के शो में बिट्टू (कपिल शर्मा) की सेक्रेटरी का रोल निभाया था. सोनी कई टेलीविजन सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. 2025 में उन्हें मेघा बरसे शो में देखा गया था.
PHOTO: Instagram @soni_soni_singh
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर कॉमेडियन रहे राजू श्रीवास्तव भी कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बने थे. उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में ब्यूटीशियन रोजी का किरदार निभाया था. 21 सितंबर 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह गए.
PHOTO: Screengrab
लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस रहीं रोशनी चोपड़ा भी कपिल शर्मा के शो में नजर आई थीं, लेकिन पिछले कई साल से वो एक्टिंग से दूर हैं. रोशनी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लाइफ अपडेट देती रहती हैं.
PHOTO: Screengrab
दन प्रभाकर कपिल शर्मा के जिगरी दोस्तों में से एक हैं. वो कई सालों तक कपिल के शो से जुड़े रहे, लेकिन 2018 में उन्होंने ये शो छोड़ दिया. पिछले साल उन्हें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में देखा गया था.
PHOTO: Screengrab
एक्ट्रेस-सिंगर सुगंधा मिश्रा ने भी 2017 में कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था. इसके बाद उन्हें मूवीज और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज में बतौर होस्ट देखा गया. सुगंधा इवेंट में नजर आती हैं.
PHOTO: Screengrab
अतुल पारचुरे 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कई किरदार में नजर आए थे. उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी शोज में भी काम किया था. 14 अक्टूबर 2024 में उनका कैंसर से निधन हो गया था.
PHOTO: Screengrab
गौरव गेरा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दुलारी का किरदार निभाया था. गौरव टेलीविजन और हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम बन चुके हैं. हाल ही में वो आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में नजर आए थे.
PHOTO: Instagram @gauravgera