अनाया बांगड़ लड़की बनकर नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं. अनाया ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे के रूप में जन्म लिया था. उनका नाम पहले आर्यन बांगड़ था. मगर अब वो लड़की बन चुकी हैं. उनका नई पहचान अनाया बांगड़ है.
(Photo: Instagram @anayabangar)
अनाया हाल ही में बैंकॉक में वैजिनोप्लास्टी सर्जरी ( वजाइना क्रिएट करना) कराकर पूरी तरह से लड़की बन चुकी हैं. वो लगातार फैंस संग अपनी जर्नी भी शेयर कर रही हैं.
(Photo: Instagram @anayabangar)
लड़की बनने के बाद अनाया ने अब अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें वो सजी-धजी नजर आ रही हैं.
(Photo: Instagram @anayabangar)
अनाया नई तस्वीरों में देसी लुक में दिखाई दे रही हैं. वो किसी महारानी की तरह सजी हुई देखी जा सकती हैं. साड़ी स्टाइल में इंडोवेस्टर्न ड्रेस में अनाया का लुक देखते ही बनता है.
(Photo: Instagram @anayabangar)
देसी लुक में सजधज कर अनाया ने कई शानदार पोज भी दिए. उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखते ही बनता है. अनाया के चेहरे पर लड़की बनने की खुशी और सुकून साफ नजर आया.
(Photo: Instagram @anayabangar)
अनाया ने कैप्शन में लिखा- मैं जो थी और जो बन गई हूं, इन दोनों के बीच मुझे सुकून मिल गया है.
(Photo: Instagram @anayabangar)
अनाया को लोगों का सपोर्ट और प्यार मिल रहा है. फैंस उन्हें ड्रीम गर्ल बता रहे हैं. कुछ उन्हें प्रिंसेस कह रहे हैं.
(Photo: Instagram @anayabangar)
अनाया बांगड़ की बात करें तो वो हमेशा से लड़की बनना चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने समाज की परवाह किए बगैर अपने दिल की सुनी. उनकी लड़के से लड़की बनने की जर्नी 2023-24 में शुरू हुई थी. आज वो एक लड़की की जिंदगी जी रही हैं.
(Photo: Instagram @anayabangar)
हालांकि, उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. फिर उन्हें परिवार और फैंस का साथ भी मिल गया. अनाया अपनी नई पहचान से काफी खुश हैं.
(Photo: Instagram @anayabangar)