रामायण की अद्भुत गाथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने वाली है. डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर के साथ मिलकर रामायण फिल्म ला रहे हैं, जिसमें भगवान राम की भूमिका में एक्टर नजर आएंगे.
Photo: Screengrab
हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म की पहली झलक देखने मिली है, जिसमें हम भगवान राम बने रणबीर को देख सकते हैं. इसके बाद से लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ चुका है.
Photo: Screengrab
रणबीर की रामायण काफी खास है. इसमें इंडियन सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों को कास्ट किया गया है. फिल्म में हम हनुमान जी के रोल में सनी देओल को देखने वाले हैं.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
सनी देओल की पर्सनैलिटी अक्सर फिल्मों में एक ताकतवर और जोशीले शख्स वाली दिखाई जाती है. कई लोगों का मानना है कि हनुमान के किरदार में उनकी कास्टिंग सही है. लेकिन क्या सनी सालों पहले हनुमान बने दारा सिंह के जैसी छाप लोगों के दिलों में छोड़ पाएंगे?
Photo: Instagram @iamsunnydeol
दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान बनकर हर किसी का दिल जीता था. इस रोल में ढलने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती थी. दारा सिंह तब 60-62 साल के थे, मगर तब भी स्क्रीन पर उनकी ताकत नजर आती थी.
Photo: Social Media
हनुमान बनने के लिए दारा सिंह को घंटों तक एक ही जगह बैठे रहना पड़ता था, ताकि वो अपने गेटअप में आ पाएं. हनुमान जी के मेकअप के लिए एक्टर सीता बनीं दीपिका चिखलिया से भी ज्यादा समय लिया करते थे.
Photo: Social media
दारा सिंह को पूरी तरह हनुमान बनने में 3-4 घंटे लगते थे. उनके चेहरे पर मोल्ड मास्क लगाया जाता था. उन्हें खाने-पीने में दिक्कत होती थी. उन्हें अपनी पूंछ की वजह से बैठने में भी तकलीफ होती थी. दारा सिंह अपने मेकअप के चलते घंटों भूखे भी रहे.
Photo: Social Media
रामायण सीरियल में जिस तरह दारा सिंह ने अपनी मेहनत और श्रद्धा से हनुमान का रोल निभाया, उससे वो आज भी यादगार बने हुए हैं. अब रामायण फिल्म की झलक सामने आने के बाद, सनी देओल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वो इस किरदार को पर्दे पर वापस सही तरह से जिंदा कर सकें.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
बात करें फिल्म रामायण की, तो ये इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सनी का रोल काफी छोटा होगा. मगर अगले पार्ट में उनका दम दिखेगा, जो अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा.
Photo: IMDb