scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

इंटरनेशनल स्विमर-जबरदस्त फिटनेस, एथलीट है शाहीन भट्ट का होने वाला दूल्हा, बॉलीवुड से नहीं नाता

Shaheen Bhatt
  • 1/8

भट्ट परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है. महेश भट्ट की राइटर बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई की है. दोनों की रोमांटिक तस्वीरों पर आलिया इमोशनल होती दिखीं.

Photo: Instagram @shaheenb

Shaheen Bhatt
  • 2/8

शाहीन और ईशान के पोस्ट को इंडस्ट्री के लोगों का भी काफी प्यार मिला है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स आलिया के होने वाले जीजा के बारे में जानने की कोशिश में लगे हुए हैं. 

Photo: ITGD

Shaheen Bhatt
  • 3/8

शाहीन के होने वाले शहजादे यानी ईशान मेहरा पेशे से एक फिटनेस कोच हैं. उनका बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई रिश्ता नहीं है. ईशान एक ट्रेनर के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल स्विमर भी रह चुके हैं.

Photo: Instagram @ishaanmehra

Advertisement
Shaheen bhatt
  • 4/8

ईशान ने यूथ एशियन गेम्स में अपने देश इंडिया को भी रीप्रेजेंट किया हुआ है. सोशल मीडिया पर उनकी ठीक-ठाक फॉलोइंग भी है, जिसमें ज्यादातर उनके जिम और वर्कआउट वीडियोज ही शामिल हैं.

Photo: Instagram @ishaanmehra

Shaheen Bhatt
  • 5/8

ईशान और शाहीन ने पिछले साल 2025 में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. हालांकि दोनों एक-दूसरे को कितने सालों से जानते हैं और उनकी मुलाकात आखिर कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है. 

Photo: Instagram @ishaanmehra

Shaheen Bhatt
  • 6/8

ईशान और शाहीन की इंगेजमेंट के बाद, अब शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार रहेगा. देखना होगा कि आखिर कब भट्ट परिवार में शहनाई बजेगी.

Photo: Instagram @ishaanmehra

Shaheen Bhatt
  • 7/8

शाहीन भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने अपनी बहन आलिया के साथ मिलकर फिल्में प्रोड्यूस करनी शुरू की हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन' के बैनर तले फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है. 

Photo: Instagram @shaheenb

Shaheen bhatt
  • 8/8

आलिया-शाहीन की प्रोड्यूस्ड फिल्म 'डोन्ट बी शाई (Dont be Shy)' इसी साल अक्टूबर में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर सीधा रिलीज होगी. इससे पहले दोनों की फिल्में डार्लिंग्स और जिगरा भी आ चुकी हैं. 

Photo: Instagram @shaheenb

Advertisement
Advertisement