बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अब जानी-मानी यूट्यूबर बन चुकी हैं. वो अपने हर व्लॉग में एक नए सेलिब्रिटी के घर की झलक दिखाती हैं.
इस बार फराह नेता-अभिनेता मनोज तिवारी के घर पहुंचीं. दिल्ली में मनोज तिवारी ने ग्रैंड मेंशन बनाया हुआ है.
मनोज तिवारी के घर में मिनी इंडिया की झलक दिखती है. उन्होंने बंगले में कश्मीर, रणथंभौर, बनारस, लोखंडवाला नाम के कमरे बनवाए हुए हैं.
फराह खान ने जब राज्यों के नाम पर कमरे बनवाने की वजह पूछी, तो उन्होंने हर कमरे की दिलचस्प कहानी बताई.
मनोज तिवारी के ग्रैंड मेंशन में आउटडोर जिम भी है, जिसके ऊपर पेड़ों की छाया है. फराह, मनोज तिवारी का वर्कआउट एरिया देखकर बेहद खुश नजर आईं.
एक्टर ने एक फार्म भी बनाया हुआ, जिसमें वो फल-सब्जी सारी चीजें उगाते हैं. मनोज तिवारी के यहां घर में उगाई गईं सब्जियों का खाना बनता है.
फराह खान ने मनोज तिवारी की बेटी और पत्नी सुरभि तिवारी से भी मुलाकात की. सुरभि ने बताया कि उनके पास दिल्ली, बिहार और बनारस जैसी तमाम जगहों पर घर है.
कई फैन्स का कहना है कि इतनी आलीशान जिंदगी होने के बावजूद मनोज तिवारी और उनका परिवार कितने साधारण तरीके से रहता है.
कुछ लोगों ने कहा कि कोविड के वक्त मनोज तिवारी ने हमारी मदद की थी. इसलिए भगवान ने उन्हें राजनीति में भेजा है.
All Photos: Youtuber Screengrab@FarahKhanK