बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार तो सच में खिलाड़ी निकले! न सिर्फ एक्टिंग बल्कि उनका फैशन सेंस भी सबसे जुदा है. ये बात उनका हालिया लुक साबित करता है.
अक्षय की फिल्म भूत बंगला जल्द ही रिलीज होने वाली है. हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ, जहां वो बेहद अतरंगी अंदाज में नजर आए. एक्टर के लुक को देखकर लगा कि वो सीधे किसी कॉमेडी-हॉरर यूनिवर्स से निकलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एंट्री मार गए हों.
यहां अक्षय अजीबोगरीब तरह के कपड़े पहने दिखे, इसे पूरी तरह से सूट भी नहीं कहा जा सकता. क्योंकि वो हर जगह से चिथड़ा थी. फटी-पुरानी कोट, टेढ़ी-मेढ़ी टाई और पूरा 'भूतों से लड़कर आया हूं' वाला स्वैग- ये कोई आम स्टाइल नहीं, ये तो पूरा घोस्ट फाइटर फैशन लगा.
अक्षय ने कटी-फटी सी ब्राउन ब्लेजर के साथ चिथड़े उड़ी हुई व्हाइट शर्ट मैच की थी. वहीं इसके साथ एक्टर ने ढीली-ढाली फ्रिल्स वाली ब्लैक पैंट पहनी थी. अक्षय कुल मिलाकर अपनी फिल्म की कहानी जताते नजर आए. उनका लुक बिल्कुल वैसा है जैसे किसी फिल्म में हीरो पहले हाफ में कॉमेडियन हो और सेकंड हाफ में भूतों का बाप निकल जाए.
ये देख यूजर्स ने चुटकी लेनी शुरू कर दी और लिखा- अक्षय सर को क्या कमी पड़ गई. ये कैसा फैशन सेंस है. चूहों ने कुतर दिया क्या? वहीं कुछ ने कहा प्रियदर्शन के साथ जोड़ी बनने पर एक्टर अपने रूप में आ जाते हैं. पाजी ने कमाल कर दिया.
अक्षय ने अपने लुक पर बात करते हुए बताया कि- मेरा ये हाल भूतों ने किया है. ऐसा ही होता है जब अपनी ही फिल्म में खुद का पैसा लगा हो और आप प्रोड्यूसर हों.
अक्षय ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तब्बू-वामिका गब्बी और एकता कपूर के साथ खूब मस्ती करते दिखे. उनका फन साइड लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
वो पुरानी अनबन भूल परेश रावल संग भी हंसी-मजाक करते नजर आए. अपने अपीयरेंस और फैशन स्टाइल के साथ एक्टर ने अपनी बातों से भी सभी का ध्यान खींच लिया.
यूजर्स उनके इस फन साइड को मिस कर रहे थे. अक्षय के फोटोज वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं, यूजर्स का लिख रहे हैं कि - खिलाड़ी कुमार इज बैक.