scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

करिश्मा तन्ना को था मांगलिक दोष, पेड़ से करनी पड़ी शादी, अब 42 की उम्र में बनेंगी मां

Karishma K Tanna
  • 1/8

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द एक बड़ी गुड न्यूज देने वाली हैं. वो और उनके पति वरुण बंगेरा माता-पिता बनने वाले हैं. 

Photo: Instagram @karishmaktanna

Karishma K Tanna
  • 2/8

करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. एक्ट्रेस और उनके पति इस दौरान बेहद खुश दिखे. कपल ने बताया कि उनके बच्चे की डिलीवरी अगस्त 2026 में होगा.

Photo: Instagram @karishmaktanna

Karishma K Tanna
  • 3/8

करिश्मा की प्रेग्नेंसी न्यूज के बीच उनका एक इंटरव्यू वायरल है. कुछ वक्त पहले वो सोहा अली खान के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जिसमें वो अपने मांगलिक दोष का खुलासा कर रही हैं. 

Photo: Instagram @karishmaktanna

Advertisement
Karishma K Tanna
  • 4/8

एक्ट्रेस ने तब बताया था कि वो मांगलिक थीं, इसलिए उन्हें अपना दोष दूर करने के लिए अलग-अलग चीजें करनी पड़ी. उनकी मां को एक्ट्रेस की शादी पेड़ से करानी पड़ी, ताकि वो दोष मुक्त हो सकें. 

Photo: Instagram @karishmaktanna

Karishma K Tanna
  • 5/8

करिश्मा ने कहा, 'मैं मांगलिक हूं, तो मैंने पेड़ से शादी की. मेरी शादी एक देवता से भी कराई गई है. मैंने काफी कुछ किया, मगर मुझे उसके पीछे का कारण नहीं पता.'

Photo: Instagram @karishmaktanna

Karishma K Tanna
  • 6/8

'मैं तब काफी यंग थी, लेकिन मेरी मां इन सबमें विश्वास रखती थीं. मुझे इन सभी चीजों की जानकारी इसलिए है क्योंकि मेरी मां इनमें मानती हैं. मेरे हाथ में मेरी जन्मपत्री मां के कारण आई, उन्हें साढ़े साती की जानकारी भी थी. तो वो मुझे पहले से ही इसका निवारण बता दिया करती थीं.'

Photo: Instagram @karishmaktanna

Karishma K Tanna
  • 7/8

करिश्मा ने आगे बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वो जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं और उन्हें एक अच्छा पति मिले. इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस के मांगलिक दोष को दूर करने के लिए काफी सारे उपाय निकाले थे. 

Photo: Instagram @karishmaktanna

Karishma K Tanna
  • 8/8

करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनने वाली हैं. उनकी शादी आज से चार साल पहले 2022 में हुई थी. एक्ट्रेस और उनके पति वरुण काफी समय से रिश्ते में थे, जिसके बाद जाकर दोनों एक हुए. 

Photo: Instagram @karishmaktanna

Advertisement
Advertisement