scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

CID ने दिलाई शोहरत, शोबिज छोड़ बिजनेस कर रहे ये सितारे, इस एक्टर ने छोड़ी दुनिया

CID के सितारे
  • 1/9

टीवी के सबसे हिट शोज में शुमार CID ने इसकी स्टारकास्ट को फेम दिलाया है. आज एसीपी प्रद्युमन, दया हो या अभिजीत... इससे जुड़े हर किरदार का अलग फैंडम है. CID से इंडस्ट्री में चमके कुछ एक्टर्स आज दुनिया में नहीं हैं. वहीं कईयों ने शोबिज को बाय-बाय कह दिया है. जानते हैं उन सभी के बारे में.
 

Photo: Social Media

CID के सितारे
  • 2/9

CID में एक्टर शिवाजी साटम ने ACP प्रद्युमन का रोल प्ले किया था. शो भले ही खत्म हो चुका है लेकिन वो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. मराठी सिनेमा के अलावा वो फिल्मों, सीरीज और ब्रैंड एंडोर्समेंट्स में नजर आते हैं. 
 

Photo: Social Media

CID के सितारे
  • 3/9

दयानंद शेट्टी ने शो में इंस्पेक्टर दया का रोल निभया. उनका दरवाजा तोड़ने का स्टाइल काफी वायरल हुआ. सालों से वो इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखा रहे हैं. टीवी के अलावा वो फिल्मों और ओटीटी पर भी सक्रिय हैं.
 

Photo: Instagram @dayanandshetty_official
 

Advertisement
CID के सितारे
  • 4/9

शो के अहम किरदारों में से एक इंस्पेक्टर अभिजीत यानी आदित्य श्रीवास्तव को भला कौन भूल सकता है. वो सुपर 30, हसीन दिलरुबा, रात अकेली है, भीड़ जैसी फिल्मों में दिखे हैं. हर बार अपने बेहतरीन काम से उन्होंने चौंकाया है.
 

Photo: Instagram @dayanandshetty_official
 

CID के सितारे
  • 5/9

दिनेश फडनिस ने शो में फ्रेडरिक्स का रोल प्ले किया था. मगर अफसोस आज वो हमारे बीच नहीं हैं. 2023 में उनका निधन हो गया था. दयानंद शेट्टी के मुताबिक, एक्टर का लिवर डैमेज हो गया था. वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद उनकी हालत नहीं सुधरी. 57 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.
 

Photo: Instagram @dineshphadnis

CID के सितारे
  • 6/9

श्रद्धा मुसाले शो में डॉक्टर तारिका का रोल कर लाइमलाइट में आईं. लेकिन आज वो शोबिज से अलग होकर बिजनेसवुमन बन चुकी हैं. वो फ्यूचर तैयारी (EdTech स्टार्टअप) की फाउंडर हैं.
 

Photo: Social Media

CID के सितारे
  • 7/9

नरेंद्र गुप्ता ने शो में डॉक्टर सालुंके का रोल कर सबका दिल जीता. उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी. एसीपी प्रद्युमन संग उनकी नोकझोंक शो को मजेदार बनाती थी. वो फिल्मों और टीवी शोज में लगातार काम कर रहे हैं.
 

Photo: Instagram @narendragupta22
 

CID के सितारे
  • 8/9

एक्टर विवेक मशरू, जिन्हें लोग इंस्पेक्टर विवेक के नाम से जानते हैं, अब शोबिज छोड़ चुके हैं. वो बेंगलुरू में सैटल हैं. उनकी लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक, वो CMR यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमन कोर करिकुलम में डायरेक्टर की पोस्ट पर काम करते हैं.
 

Photo: Instagram @vivekvmashru

CID के सितारे
  • 9/9

शो में इंस्पेक्टर पूर्वी के रोल में दिखीं अंशा सयद आज भी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. वो टीवी शो श्रीमद रामायण, शिव शक्ति तप त्याग तांडव में दिखी हैं. 
 

Photo: Instagram @iamrealanshasayed
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement