scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

शादीशुदा होकर इंटीमेट सीन्स से मचाई सनसनी, मां बनने से इनकार, पब्लिसिटी के लिए तलाक ले रहीं आकांक्षा?

आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 1/11

टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों हेडलाइन्स में बने हुए हैं. 'लॉक अप' शो में आकांक्षा ने खुलासा किया कि गौरव और उनका तलाक हो रहा है. 

आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 2/11

फराह खान और रितेश देशमुख को अपना सीक्रेट बताते हुए आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं. शादी के 10 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया है. आकांक्षा ने यह भी कहा कि गौरव और उनके बीच अच्छा बॉन्ड है, लेकिन शादीशुदा कपल जैसा कुछ नहीं है. 

आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 3/11

आकांक्षा के इस खुलासे ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. टीवी के परफेक्ट और पावर कपल गौरव और आकांक्षा के तलाक की खबर से फैंस को तगड़ा झटका लगा है. 

Advertisement
आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 4/11

वहीं, अब ऐसी भी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि पब्लिसिटी के लिए आकांक्षा ने तलाक के बारे में झूठ बोला है. ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 5/11

लेकिन यह पहली बार नहीं है, आकांक्षा इससे पहले भी कई दफा ट्रोल्स के निशाने पर रह चुकी हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपने वेब शो 'दिल धोखा और डिजायर' में कई इंटीमेट और बोल्ड सीन्स दिए थे, जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी. 

आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 6/11

इटीमेट सीन्स करने पर एक्ट्रेस ने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि सेट पर इंटीमेट और क्लोज-अप सीन्स को बहुत ही प्रोफेशनल और प्लान्ड तरीके से शूट किया जाता है. 

आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 7/11

उन्होंने कहा था कि आज के समय में सेंसरशिप कानून काफी सख्त है और 'दिल धोखा और डिजायर' के ऐसे सभी सीन लीगल गाइडलाइन्स और एक्टर्स के कंफर्ट जोन को ध्यान में रखकर ही शूट किए गए थे. 

आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 8/11

वहीं, ईटाइम्स संग बातचीत में आकांक्षा ने इंटीमेट सीन्स करने पर कहा था कि लोग इस तरह का कंटेंट देखते हैं. इसलिए बोल्ड कंटेंट बनता है. 

आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 9/11

अपने कंफर्ट जोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा था- इस तरह के सीन्स करने की मेरी एक लिमिट है. मैं एक दायरे में रहकर ही इंटीमेट सीन्स कर सकती हूं. 
 

Advertisement
आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 10/11

आकांक्षा से जब पूछा गया था कि उनके इंटीमेट सीन्स पर पति गौरव खन्ना का कैसा रिएक्शन था. तो उन्होंने कहा था- गौरव इस प्रोजेक्ट के समय मेरे साथ नहीं थे. वो पहले से बिग बॉस 19 में जा चुके थे. न तो साइनिंग के वक्त हमारी इस बारे में कोई चर्चा हुई थी. जब मैंने उन्हें बताया कि ऐसा-ऐसा सीन है, तो वो इस बात को लेकर ओके थे. 

 

आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स देकर मचाई थी सनसनी
  • 11/11

वहीं, आकांक्षा जब बिग बॉस में पति गौरव खन्ना से मिलने आई थीं, तब बच्चे के सवाल पर उन्होंने कहा था कि वो बच्चा नहीं चाहतीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो इसके लिए तैयार नहीं हैं. इस बात को लेकर भी आकांक्षा को ट्रोल किया गया था. अब उन्होंने तलाक के ऐलान से हलचल मचा दी है. 

 

(Photo: Instagram @akankshagkhanna)

Advertisement
Advertisement