बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक वक्त गरीबी देखी थी. आज अपनी मेहनत और लगन के बलबूते वो स्टार बन गए हैं. हिंदी के अलावा मराठी मूवीज में काम करते हैं.
Photo: Instagram @shreyastalpade27
मुंबई में अपनी फैमिली संग हैप्पी लाइफ जीते हैं. फराह खान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में एक्टर के लैविश घर का टूर दिखाया. श्रेयस के घर का एंट्री गेट बेहद कूल है.
Photo: Screengrab
एक फोटो गैलरी बनी है जिसमें श्रेयस की ढेरों फिल्मों के पोस्टर लगे हैं. फराह ने अपने कुक दिलीप को बताया कि पहले श्रेयस मिडिल क्लास हुआ करते थे. लेकिन आज वो अमीर बन गए हैं.
Photo: Screengrab
घर में घुसते ही वॉल पर आर्टिस्टिक पेंटिंग्स लगी हैं. एक्टर का घर बेहद स्पेसियस और लग्जूरियस है. फराह ने उनके घर की तारीफ की.
Photo: Screengrab
पूरा घर एंटीक आइटम्स और इंडोर प्लांट्स से सजा हुआ है. श्रेयस की पत्नी दीप्ति ने फराह के आने से पहले पूरे घर को चमकाया.
Photo: Screengrab
लिविंग रूम में एक झूला लगा है. श्रेयस और फराह ने झूले पर बैठकर ढेर सारी बातें कीं. तीनों ने ओम शांति ओम मूवी पर चर्चा की.
Photo: Screengrab
श्रेयस ने बताया कि उनकी कई फिल्में आने वाली हैं. एक्टर की पत्नी दीप्ति ने फराह को कालवण फिश करी बनाकर खिलाई.
Photo: Screengrab
दीप्ति ने किचन में बुआ सास का दिया हुआ सालों पुराना पतीला दिखाया. इसे उन्होंने दीप्ति को 15 साल पहले दिया था. लेकिन उनके पास ये पतीला 100 साल से था.
Photo: Screengrab
दीप्ति के किचन में और भी पुरानी चीजें रखी हैं. फराह ने कपल की बेटी से भी मुलाकात की. एक्टर का घर और तरक्की देखकर फराह बेहद खुश हुईं.
Photo: Screengrab
श्रेयस एक वक्त आर्थिक तंगी से जूझे थे. फिल्म इकबाल की रिलीज से पहले उनके हाल इतने खराब थे कि किराया देने के पैसे नहीं थे. आज वो लैविश लाइफ जीते हैं.
Photo: Screengrab