scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

धुरंधर फेम आयशा पर किया गया काला जादू! बोलीं- मुझे पूरा मार दो, खुद को बताया श्रापित

आयशा खान
  • 1/11

एक्ट्रेस आयशा खान फनी सेंस ऑफ ह्मूयर और बिंदास अंदाज के लिए फेमस हैं. धुरंधर में सॉन्ग 'शरारत' को लेकर वो पिछले साल लाइमलाइट में रहीं.
 

आयशा खान
  • 2/11

करियर के पीक पर चल रहीं आयशा का कहना है कि उन पर किसी ने काला जादू किया है. एक्ट्रेस ने ऐसा अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन के व्लॉग में कहा.
 

आयशा खान
  • 3/11

एक्ट्रेस की आर्यमन और उनकी गर्लफ्रेंड योगिता संग अच्छी दोस्ती है. वे व्लॉग में बैडमिंटन खेलते दिखे. आयशा ने बताया कि उनका मौन व्रत है. क्योंकि उनके साथ चीजें सही नहीं हो रही हैं. 
 

Advertisement
आयशा खान
  • 4/11

आयशा का कहना है उनकी जिंदगी में कुछ ना कुछ होता रहता है. उनके पास बताने को क्रेजी स्टोरीज रहती हैं. उनके पास हमेशा कंटेंट रहता है.
 

आयशा खान
  • 5/11

एक्ट्रेस के मुताबिक, उनकी सुबह से तबीयत से खराब थी. वो बेड से उठ नहीं पा रही थीं. फिर भी वो उठीं और बाहर निकलना मैनेज किया.
 

आयशा खान
  • 6/11

उनका एक आईफोन भी टूट चुका है. उनकी लाइफ में काफी उथल पुथल चल रही थी. एक्ट्रेस ने सोचा कि इससे ज्यादा क्या ही गलत हो जाएगा.
 

आयशा खान
  • 7/11

इस दौरान उन्हें 4 दिन से एक कॉल आ रही थी. शख्स ने कहा कि उनका कोई ऑर्डर है. आयशा ने डिलीवरी वाले को नए घर पर आने को कहा.
 

आयशा खान
  • 8/11

हालांकि आयशा को पता नहीं था कि उन्होंने कब और क्या ऑर्डर किया. फिर भी एक्ट्रेस ने वो पार्सल लिया. जैसे ही बॉक्स खोला तो देखा ये उनका ऑर्डर नहीं है.
 

आयशा खान
  • 9/11

उस बॉक्स में एक पैकेट के अंदर मिट्टी थी. एक्ट्रेस ने डिलीवरी मैन को बताया ये उन्होंने नहीं मंगवाया. लेकिन पैकेट खुल चुका था इसलिए शख्स ने उनसे 600 रुपये ले लिए. 
 

Advertisement
आयशा खान
  • 10/11

वो कहती हैं- मेरे कहने का मतलब बस इतना है, अगर आपको मुझ पर काला जादू करना है तो मुझे थोड़ी सी तकलीफ मत दो. मुझे पूरा मार दो.
 

आयशा खान
  • 11/11

''मेरा किस्सा खत्म हो. मैं भी जाऊं, आपका भी काम हो. हो सकता है अभी मैं श्रापित हूं. मैं कुछ भी कर सकती हूं. वो काला जादू वाला पैकेट था.'' आयशा की क्रेजी लाइफ स्टोरी सुनकर फैंस एंटरटेन हो रहे हैं

All Photos: Instagram @ayeshaakhan_official
 

Advertisement
Advertisement