रियलिटी शो लॉकअप 2 में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने लाइमलाइट लूटी हुई है. फैंस को शो में उनका मस्तमौला और बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
लॉकअप में सुनीता का दुबई की हसीना पामेला सरेना संग अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है. इंटरनेट पर दोनों की खास बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
सुनीता इसमें पामेला को अपना दर्द बताती हैं. लॉकअप में जहां कंटेंस्टेंट्स के गेम को लेकर मसले हैं. वहीं सुनीता की दिक्कत थोड़ी हटके है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
पामेला से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि यहां पर अडंरगारमेंट्स कहां पर सुखाने हैं? जवाब में पामेला ने हंसते हुए कहा- सबके सामने.
Photo: Instagram @pamalaserena
ये सुनकर सुनीता हैरान हुईं. फिर दोनों इस टॉपिक पर मजे लेने लगे. पामेला ने कहा- सब उन्हें अंडरगारमेंट्स सुखाते हुए देखेंगे. ये फनी होने वाला है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
सुनीता ने ये सब बातें सुनकर अपना सिर पकड़ लिया. उन्होंने कहा- कल से अंडरगारमेंट्स पहनो ही नहीं. दोनों का फन बैंटर वायरल हो रहा है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
लॉकअप में सुनीता खूब मजे कर रही हैं. शो के लिए उनकी पर्सनैलिटी एंटरटेनिंग है. शो के पहले टास्क में उन्हें चोट भी लगी. इस दौरान वो इमोशनल हो गई थीं.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
सुनीता ने शो में कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह संग पैचअप को लेकर बात की. पति गोविंदा के अफेयर पर वो प्रीमियर नाइट में बोल चुकी हैं. फैंस सुनीता के कई और सीक्रेट जानने को बेताब हैं.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja