इंडस्ट्री के कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जो एक्टिंग और पढ़ाई दोनों में अव्वल हैं. अदिबा हुसैन सैयद भी उन चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक हैं.
सिनेमा की दुनिया और पढ़ाई को बैलेंस करते हुए, अदिबा एक ऐसी यंग पर्सनैलिटी हैं, जो कैमरे के सामने और क्लासरूम में दोनों जगह कमाल करती हैं.
हैरानी वाली बात ये है कि 14 साल कि अदिबा किसी छोटे मोटे नहीं, बल्कि सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं.
अदिबा ने सलमान के साथ फिल्म सिकंदर में काम किया है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई थी. उन्होंने एयरलिफ्ट और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में भी काम किया है. छोटी सी उम्र में उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते हैं.
फिल्मों के अलावा वो रंजू की बेटियां जैसे टीवी शो में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं. वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
Photo: Instagram @iamadibahussain