scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कहां गायब हैं आशिकी स्टार? गर्दिश में स्टारडम, कभी थे 90s के सुपरस्टार

rahul roy
  • 1/8

बीते कुछ दिनों से 90s की सुपरहिट फिल्म आशिकी के स्टार राहुल रॉय सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक फीमेल इंफ्लुएंसर के साथ उन्होंने रोमांटिक वीडियो बनाया था, जो काफी वायरल हुआ. राहुल को एक रील वीडियो बनाता देख उनके फैंस काफी दुखी हुए थे. हालांकि एक्टर ने इसपर अपनी सफाई भी दी थी. 

Photo: Instagram @officialrahulroy

rahul roy
  • 2/8

राहुल ने इसे अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि वो अपना काम ईमानदारी से करना चाहते हैं. उनके कुछ कानूनी मसले हैं, जिसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत है. राहुल रॉय का स्ट्रगल देखकर कई लोग निराश हैं. एक समय था जब उन्होंने एक ही साथ 47 फिल्में साइन की थीं. आज उन्हें पैसों के लिए क्या-क्या जतन करने पड़ रहे हैं.

Photo: Instagram @officialrahulroy

rahul roy
  • 3/8

वैसे राहुल अकेले 90s स्टार नहीं जिनका आज स्टारडम धूमिल हो चुका है. उनके अलावा और भी सितारे हैं, जो उस वक्त तो बड़े सुपरस्टार थे मगर आज या तो उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं या वो सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गए हैं.

Photo: Instagram @officialrahulroy

Advertisement
Govinda
  • 4/8

गोविंदा 90s का एक बड़ा नाम हैं, जिनकी फिल्में महीनों तक थिएटर्स में चलती थीं. लोग उनकी कलाकारी के दीवाने थे. एक्टर के काम के आगे बाकी सभी फीके पड़ जाते थे. मगर आज वही गोविंदा अच्छे काम के लिए तरस रहे हैं. इस बीच उन्हें कई सारे छोटे इवेंट्स में परफॉर्म करना पड़ रहा है. हालांकि गोविंदा को इस बात का कोई मलाल नहीं है. 

Photo: Instagram @govinda_herono1

Chandrachur Singh
  • 5/8

चंद्रचूड़ सिंह 90s के एक और बड़े एक्टर सितारे हैं, जिन्हें आज गिनती के प्रोजेक्ट्स में देखा जाता है. एक समय था जब चंद्रचूड़ के पीछे लड़कियां पागल थीं. लेकिन अब वो भी कहीं गायब से दिखते हैं. हालांकि इसके पीछे भी बड़ा कारण रहा. चंद्रचूड़ का जेट-स्कींग करते वक्त गंभीर एक्सीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से उनके कंधे में चोट आई थी. उससे उबरने में एक्टर को काफी वक्त लग गया था, इसलिए वो गायब थे. 

Photo: Instagram @imchandrachursingh

Deepak Tijori
  • 6/8

दीपक तिजोरी को आपने महेश भट्ट, आमिर खान और शाहरुख खान की कई फिल्मों में देखा होगा. उस दौर में वो कई सारी फिल्मों में नजर आते थे. दीपक तिजोरी ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्में की, जिसमें अधिकतर वो लीड में दिखे. लेकिन आज वो कहां हैं, ये कोई नहीं जानता. दीपक तिजोरी को आखिरी बार टिप्सी फिल्म में देखा गया, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था. 

Photo: Instagram @deepaktijoriteam

Pooja Bhatt
  • 7/8

पूजा भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं, जो 90 के दशक की सबसे बड़ी हीरोइन में से एक रहीं. एक्ट्रेस बॉर्डर, दिल है कि मानता नहीं, सड़क जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा थीं. अपने पिता की फिल्मों में पूजा अक्सर दमदार रोल्स करती थीं. लेकिन आज वो बड़े पर्दे से गायब हैं. उन्हें आखिरी बार सनी देओल की फिल्म चुप में देखा गया था, जिसमें उनका छोटा सा रोल था. हालांकि इस बीच वो रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस में नजर आईं. मगर सफल नहीं हो पाईं.

Photo: Instagram @poojab1972

Anu Aggarwal
  • 8/8

अनु अग्रवाल भी अब बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं. राहुल रॉय की तरह, उन्हें भी 1990 की फिल्म आशिकी से पॉपुलैरिटी मिली थी. लेकिन अनु अपने करियर में ज्यादा फिल्में नहीं कर पाईं. एक कार हादसे के चलते, उनके करियर पर ब्रेक लगी और वो फिर कभी कैमरा के सामने एक्टिंग करने नहीं आईं. 

Photo: Instagram @anusualanu

Advertisement
Advertisement