scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

हरियाली के बीच बसा आमिर खान का पाली हिल वाला घर, यहीं दुल्हन बनेंगी गौरी, करेंगी गृह प्रवेश, एक्टर संग बसाएंगी नया आशियाना

पाली हिल वाले घर में बजेगी शादी की शहनाई
  • 1/10

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 5 जुलाई को अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट संग शादी करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह शादी किसी फाइव स्टार होटल में नहीं, बल्कि मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल स्थित आमिर के घर में होगी. इन दिनों इस घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और शादी की तैयारियां जोरों पर हैं.
 

11 महीने की उम्र से इसी घर से है रिश्ता
  • 2/10

आमिर खान का इस घर से बेहद खास लगाव है. उन्होंने खुद बताया था कि जब वह सिर्फ 11 महीने के थे, तब उनका परिवार हिल रोड से पाली हिल शिफ्ट हुआ था. तब से लेकर आज तक उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इसी घर में बिताई है. सिर्फ मरम्मत के दौरान कुछ समय के लिए किराए के घर में रहना पड़ा था. 

आमिर की अम्मी ने लगाया था पेड़
  • 3/10

सोसायटी में एंट्री से पहले जो बड़ा-सा पीपल का पेड़ दिखता है, उसे आमिर की अम्मी ने खुद अपने हाथों से लगाया था. ये 60 साल पुराना पेड़ उन्होंने तब लगाया था, जब आमिर के छोटे भाई फैसल का जन्म हुआ था. अब इस पेड़ का लंबाई आमिर के घर की टेरेस तक जाती है.

Advertisement
हरियाली से घिरा है आमिर का आशियाना
  • 4/10

आमिर का घर बाहर से जितना खूबसूरत है, अंदर से उतना ही सुकून देने वाला है. घर चारों ओर हरियाली से घिरा हुआ है. लकड़ी का खूबसूरत दरवाजा, बड़े-बड़े पौधे और शांत माहौल इस घर को बेहद खास बनाते हैं. घर में कदम रखते ही एक अलग ही सुकून महसूस होता है.

Aamir khan pali hill house inside photos
  • 5/10

जैसे ही कोई घर के अंदर प्रवेश करता है, आमिर के दो प्यारे डॉगी सबसे पहले स्वागत करते हैं. इसके बाद सामने नजर आता है बड़ा-सा लिविंग रूम, जहां बड़ी-बड़ी खिड़कियों से भरपूर प्राकृतिक रोशनी आती है. लकड़ी के फर्नीचर और खूबसूरत पेंटिंग्स घर की शान बढ़ाते हैं.
 

डाइनिंग एरिया से लेकर गेमिंग कॉर्नर तक सब कुछ खास
  • 6/10

घर का डाइनिंग एरिया भी बेहद स्टाइलिश है. डार्क वुड का बड़ा डाइनिंग टेबल, उसके ऊपर लटका डिजाइनर लैंप और एक तरफ रखा फूसबॉल टेबल इस घर को मॉडर्न और क्लासी लुक देता है. यही वह जगह है, जहां परिवार और दोस्त साथ बैठकर यादगार पल बिताते हैं.

 'यहां बैठकर लगता है जैसे खंडाला आ गए'
  • 7/10

अगर आमिर खान से पूछा जाए कि उन्हें अपने घर का कौन-सा हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद है, तो जवाब है- उनकी बालकनी. यहां कांच की टेबल, आरामदायक सोफे, बड़े-बड़े प्लांटर्स और हर तरफ हरियाली है. गर्मियों में लगी खस की चिक इस जगह को और भी ठंडा और सुकूनभरा बना देती है.

यही है आमिर का सबसे पसंदीदा कोना
  • 8/10

आमिर कहते हैं कि जब वह बालकनी में बैठते हैं तो ऐसा लगता है जैसे मुंबई में नहीं, बल्कि खंडाला जैसी किसी शांत जगह पर हों. यहां कई दुर्लभ पक्षियों की आवाजें सुनाई देती हैं. यही वजह है कि यह कोना उनके दिल के सबसे करीब है और अक्सर वह अपना वक्त यहीं बिताना पसंद करते हैं.

Aamir khan pali hill house inside photos
  • 9/10

पाली हिल का यही घर अब आमिर खान और गौरी स्प्रैट की नई जिंदगी का गवाह बनने जा रहा है. शादी से पहले पूरे घर को खूबसूरती से सजाया गया है और तैयारियां अंतिम दौर में हैं. परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गौरी इसी घर में दुल्हन बनकर आएंगी और दोनों अपने रिश्ते की नई शुरुआत इसी आशियाने से करेंगे. अब फैंस की नजरें उस पल पर टिकी हैं, जब यह घर शादी की खुशियों और शहनाइयों से गूंज उठेगा.

Advertisement
Aamir khan pali hill house inside photos
  • 10/10

Photos: Yogen Shah/Mashable India YT SS

Advertisement
Advertisement