scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

आमिर खान की भतीजी के साथ मुंबई पुलिस ने की बर्बरता! बॉडी पर दिखे चोट के निशान

zayn marie khan Mumbai protest
  • 1/10

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान, उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और जायन मैरी खान को शनिवार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और कुछ घंटों बाद छोड़ दिया. 

(Photo: Instagram/zaynmarie)

zayn marie khan Mumbai protest
  • 2/10

ये तीनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' के उस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले वे अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे.

(Photo: Instagram/zaynmarie)

zayn marie khan Mumbai protest
  • 3/10

पुलिस में हिरासत लिए जाने के बाद अब जायन मैरी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है. जिसमें उन्होंने पुलिस हिरासत में आई चोटों को दिखाया है.  (Photo: Instagram/zaynmarie)

Advertisement
zayn marie khan Mumbai protest
  • 4/10

इस वीडियो में उन्होंने 'Democratic Fit Check' कैप्शन के साथ पुलिस हिरासत के दौरान आई चोटों और निशानों को खुलकर दिखाया है. वीडियो में उनके हाथों, बाजुओं और पैरों पर पड़े नीले-पीले निशान और चोटें साफ नजर आ रही हैं.    (Photo: Instagram/zaynmarie)

zayn marie khan Mumbai protest
  • 5/10

इस वायरल हो रहे वीडियो में जायन मैरी ने अपनी चोटें दिखाने के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर तंज भी कसा है. (Photo: Instagram/zaynmarie)

zayn marie khan Mumbai protest
  • 6/10

उन्होंने वीडियो के आखिर में कैमरे के सामने आकर बेहद बेबाक अंदाज में कहा, 'और कितना डराने की कोशिश करोगे, डर खत्म ही हो जाएगा.'  (Photo: Instagram/zaynmarie)

zayn marie khan Mumbai protest
  • 7/10

उनके इस बयान और वीडियो से साफ जाहिर होता है कि वह इस कार्रवाई के बाद भी झुकने को तैयार नहीं हैं और अपने विरोध पर कायम हैं.   
 (Photo: Instagram/zaynmarie)

zayn marie khan Mumbai protest
  • 8/10

जायन मैरी खान एक एक्‍ट्रेस हैं और डायरेक्‍टर मंसूर खान की बेटी हैं. मंसूर खान सुपरस्‍टार आमिर खान के चचेरे भाई हैं. उन्‍होंने ही आमिर खान की 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर' और 'अकेले हम अकेले तुम' जैसी सुपरहिट फिल्‍में डायरेक्‍ट की हैं.  (Photo: Instagram/zaynmarie)

zayn marie khan Mumbai protest
  • 9/10

जहां तक जायन मैरी खान की बात है, तो आमिर खान की भतीजी अभी 31 साल की हैं. मुंबई में ही 20 मार्च 1995 को उनका जन्‍म हुआ है. उनकी मां का नाम टीना खान है. परिवार में जैन का एक भाई पाब्लो इवान खान है. एक्‍टर इमरान खान और जुनैद खान उनके चचेरे भाई हैं. (Photo: Instagram/zaynmarie)

Advertisement
zayn marie khan Mumbai protest
  • 10/10

उन्होंने अपना डेब्यू साल 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म मिसेज सीरियल किलर से किया था.  इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Feels like Ishq में भी काम कर चुकी हैं. जायन ने आलिया भट्ट की फिल्म कपूर एंड सन्स में भी छोटा सा रोल किया था.   (Photo: Instagram/zaynmarie)

Advertisement
Advertisement