scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

'अब डिमांड कुछ और होती है', कास्टिंग काउच के बदले मायने, टॉप एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का नया खेल

Anjana Singh on casting couch
  • 1/8

भोजपुरी सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपनी जिंदगी अपने शर्तों पर जी है. वो काम में भी यही फॉर्मूला अपनाती हैं. इसलिए कास्टिंग काउच से हमेशा दूर रही हैं. 

Anjana Singh on casting couch
  • 2/8

लेकिन वो इससे इनकार भी नहीं करती हैं कि इंडस्ट्री में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है. उनका मानना है कि बस इसके मायने बदल गए हैं. 

Anjana Singh on casting couch
  • 3/8

अंजना ने स्माइल एंड टॉक विद आयुष से बातचीत में अपने विचार साझा किए. एक्ट्रेस से जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के स्टेटमेंट का जिक्र करते हुए पूछा गया कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है?

Advertisement
Anjana Singh on casting couch
  • 4/8

क्योंकि खेसारी कहते हैं- हर एक्ट्रेस कहती है कि कास्टिंग काउच चलता है, लेकिन कोई ये नहीं कहता कि मेरे साथ हुआ. ये सुनकर अंजना पहले तो हंस पड़ती हैं और कहती हैं वो कुछ भी कहते हैं.  

Anjana Singh on casting couch
  • 5/8

हालांकि बाद में समझाते हुए कहती हैं- वो बोलना सही चाहते हैं लेकिन आउटपुट आता है तो सुनने में बहुत गड़बड़ लगता है. उनका सेंस सही रहता है. 

Anjana Singh on casting couch
  • 6/8

फिर रोल के बदले डिमांड वाली बात पर अंजना कहती हैं कि इसके मायने अब बदल गए हैं. वो बोलीं- मैं बताती हूं, कास्टिंग काउच हटा दीजिए, अब वो कास्टिंग काउच नहीं रहा.

Anjana Singh on casting couch
  • 7/8

'अब वो हो गया है कि हम प्यार करते हैं. हमारी जोड़ी है, हम प्यार करते हैं. मतलब जब तक प्यार रहेगा, काम मिलता रहेगा. ऐसा कहा जा सकता है लेकिन बाकी हमें नहीं पता.'

Anjana Singh on casting couch
  • 8/8

अंजना सिंह ने 21 की उम्र में भोजपुरी 'एक और फौलाद' से एक्टिंग डेब्यू करके ही छा गई थीं. आलम ये था कि अपने करियर के पहले दो सालों में ही उन्होंने 25 फिल्में कर लीं. 

Advertisement
Advertisement