scorecardresearch
 

'अखिलेश यादव बड़े भाई हैं, उन्हें बहुत प्यार करता हूं' बोले खेसारी लाल यादव, यूपी की राजनीति में होगी एंट्री?

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं और उन्होंने हाल ही में रियलिटी शो बैटलग्राउंड 2 में जज की भूमिका निभाई. उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनका समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से गहरा व्यक्तिगत रिश्ता है.

Advertisement
X
अखिलेश यादव पर बोले खेसारी लाल (Photo: X/yadavakhilesh)
अखिलेश यादव पर बोले खेसारी लाल (Photo: X/yadavakhilesh)

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन चुके हैं. वो टेलीविजन और बॉलीवुड हर जगह भोजपुरी सिनेमा का परचम लहरा रहे हैं. हाल ही में वो रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड 2' में जज बनकर आए. शो में उन्हें खूब पसंद किया गया. शो खत्म होने के बाद खेसारी लाल ने अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर ढेर सारी बातें कीं. उन्होंने ये भी बताया कि अखिलेश यादव संग उनका खास रिश्ता है. 

अखिलेश यादव-खेसारी का बॉन्ड 
खेसारी लाल यादव से पूछा गया कि यूपी का चुनाव आ रहा है, क्या अखिलेश यादव जी से बातचीत होती है. ज़िंगाबाद के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि अखिलेश भैया से मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं. मैंने जीवन में बहुत नेता देखा, लेकिन एक बड़े भाई के तौर पर उनको बहुत प्यार करता हूं. क्योंकि जब आप उनसे मिलते हैं, तो मुझे लगता ही नहीं हैं कि वो एक नेता हैं. वो एक बहुत बेहतर इंसान हैं. मुझे नहीं लगता है कि एक नेता वाला गुण उनके अंदर है. वो इंसानियत को समझते हैं. 

खेसारी लाल आगे कहते हैं कि मैं जब भी उनके पास गया हूं. मुझे उन्होंने कभी ये सलाह नहीं कि बाबू तुम नेता बनो. उन्होंने मुझे हमेशा गाइड कि बाबू आप हमेशा कलाकार बनकर रहो. इसी फील्ड में आप अच्छे लगते हो. उन्होंने मुझे बोला कि आप कलाकार बहुत अच्छे हो. ये दुनिया आपके लिए नहीं है. आप सच्चे आदमी हो. आप अपना काम करो. 

Advertisement

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और खेसारी लाल के बीच करीबी और पारिवारिक संबंध हैं. खेसारी लाल, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ जाकर उन्हें बधाई भी देते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव का समर्थन भी किया था. दोनों का बॉन्ड देखकर इनमें गहरा भाईचारा झलकता है. 

पर खेसारी की बात से इतना तय हो गया कि अखिलेश यादव उन्हें कभी यूपी की राजनीति में आने की सलाह नहीं देंगे. बिहार विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद खेसारी एक्टिंग की दुनिया में वापस लौट चुके हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement