अगर आपको लगता है कि हॉलीवुड फिल्मों की डबिंग सिर्फ हिंदी तक ही सीमित है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. भोजपुरी सिनेमा में भी कई हॉलीवुड फिल्मों को डब करके रिलीज किया गया है. खास बात ये है कि इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इन्होंने कमाई के मामले में भी जबरदस्त छाप छोड़ी. आइये बताते इस लिस्ट में कौन-सी फिल्में शामिल हैं.
हॉलीवुड की शुरुआती बड़ी फिल्मों में शामिल स्पाइडर मैन 3 में पीटर पार्कर की भोजपुरिया आवाज रवि किशन बने थे. उनकी डबिंग इतनी पसंद की गई कि पूरे यूपी-बिहार में इसकी खूब चर्चा हुई.
एक्शन फिल्मों के दीवाने भोजपुरी फैंस को फास्ट एंड फ्यूरियस 6 किसी ट्रीट की तरह मिली. उनका झुकाव देख हॉलीवुड स्टूडियो ने इसे भोजपुरी में रिलीज करने का नया एक्सपेरिमेंट किया था, जो कि सक्सेसफुल भी रहा. फिल्म ने शानदार कमाई की थी.
इनसेप्शन उन शुरुआती फिल्मों में से एक थी, जिनकी कहानी काफी अलग और दिमाग घुमा देने वाली थी, फिर भी इसे भोजपुरी में रिलीज किया गया. खास बात ये रही कि भोजपुरी दर्शकों ने इस फिल्म को भी खूब पसंद किया. फैंस ने इसका टाइटल 'सपनवा में सपनवा में सपनवा' रखा था.
एलियन हंगर साल 2017 में आई थी. इस एलियन बेस्ड फिल्म से शायद मेकर्स को ज्यादा उम्मीद नहीं थी. लेकिन इसके भोजपुरी वर्जन को खासकर गांवों में काफी प्यार मिला. लोगों को इसकी कहानी बहुत पसंद आई.
जुरासिक गैलेक्सी फिल्म ने ये साबित कर दिया कि भोजपुरी दर्शक सिर्फ एक तरह की फिल्में ही पसंद नहीं करते. डायनासोर वाली इस कहानी को जब भोजपुरी टीवी चैनलों पर डब करके दिखाया गया, तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया.
स्ट्रेट एंड नैरो फिल्म को सीधे ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए भोजपुरी में डब करके रिलीज किया गया था. दर्शकों ने इस फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स दिया.
हालांकि इनके अलावा आउटब्रेक ऑन ए प्लेन, डेडपूल, एज ऑफ टुमारो और मेडुसा जैसी फिल्में भी भोजपुरी भाषा में डब की गई हैं. लेकिन इन फिल्मों को उतनी ऑडियन्स नहीं मिले जितने कि ऊपर बताई गई फिल्मों को नसीब हुए.