scorecardresearch
 

UP Election 2022: सपा सरकार में मंत्री रहीं राजकुमारी कुशवाहा समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

UP Election: सपा सरकार में मंत्री रहीं राजकुमारी कुशवाहा ने भाजपा का दामन थाम लिया. वहीं कांग्रेस नेता मधु शुक्ला समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • चुनाव से पहले दल बदलने की कवायद जारी
  • अब अखिलेश सरकार में मंत्री रहीं राजकुमारी बीजेपी में शामिल

UP Election: यूपी में चुनाव से पहले नेताओं की एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने की कवायद जारी है. लिहाजा शुक्रवार को सपा सरकार में मंत्री रहीं राजकुमारी कुशवाहा ने भाजपा का दामन थाम लिया. वहीं कांग्रेस नेता मधु शुक्ला समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली. इस दौरान लक्ष्मी कांत वाजपेयी, अनुराग ठाकुर और RPN सिंह मौजूद रहे.

बता दें कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री राजकुमारी कुशवाहा, पूर्व सपा एमएलसी प्रदीप सिंह, कांग्रेस की पूर्व नेता सुधा शुक्ला, नवतनवा महाराजगंज के पत्रकार हरिकेश चंद्र पाठक, बस्ती से प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के कृष्ण चंद्र सिंह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरुण कुमार गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ली.

इस दौरान  लक्ष्मी कांत वाजपेयी, अनुराग ठाकुर और RPN सिंह ने बस्ती मंडल कोऑर्डिनेटर बहुजन समाज पार्टी के बस्ती मंडल कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह, समाजवादी पार्टी युवजन सभा बस्ती के प्रदेश सचिव चंद्रकेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बस्ती के बेचू सिंह, गाजियाबाद के बसपा नेता देवेंद्र चौहान, एसपी सिंह ओबेरॉय और सपा नगर सचिव गाजियाबाद के सपा नगर सचिव डॉक्टर संजय शर्मा को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement