scorecardresearch
 
...तो अब अभिजीत मुहूर्त में नामांकन दाखिल करेंगे नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी के भद्राकाल में नामांकन को लेकर उठे विवाद के बीच बनारस के पंडितों ने अब बीच का रास्ता खोज निकाला है. उन्होंने 40 मिनट का ऐसा समय सुझाया है, जो नामांकन के लिए शुभ है. मोदी 24 अप्रैल को उसी समय नामांकन दाखिल करेंगे.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी

बनारस के पंडितों ने नरेंद मोदी के नामांकन के लिए पहले 17 व 22 अप्रैल की तिथि निकाली थी. गुजरात के पंडितों के बनारसियों पर भारी पड़ने से 24 अप्रैल को मृत्यु लोक के भद्राकाल में मोदी का नामांकन होना तय हो गया. अब बनारस के पंडितों ने भद्राकाल के अशुभ से बचने के लिए अभिजीत मुहूर्त को नामांकन के लिए शुभ बताया है. इसे विजय मुहूर्त भी कहा जाता है.

बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय की मानें, तो विशेष परिस्थितियों में जरूरी होने के चलते भद्राकाल के दौरान अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य किया जा सकता है. अभिजीत मुहूर्त गुरुवार को दिन में 11.30 से 12.10 बजे तक है.

उधर, मोदी का नामांकन चार सेट में दाखिल करने की तैयारी है. हर में अलग-अलग प्रस्तावक होगा.

Advertisement
Advertisement