scorecardresearch
 

ममता बनर्जी के पास गाड़ी नहीं, लेकिन घर में रखती हैं मल्टी जिम मशीन

भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही 61 वर्षीय ममता की वर्ष 2014-15 की आय 5.92 लाख रुपये थी. उन्होंने ताजा हलफनामे में अपनी संपत्त‍ि 30 लाख रुपये घोषि‍त की है.

Advertisement
X
ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है. चुनाव आयोग के समक्ष दायर हलफनामे में ममता ने बताया कि उनके पास कोई वाहन या मकान नहीं है, लेकिन उनके पास एक मल्टी जिम मशीन है जिसकी कीमत दो लाख 15 हजार रुपये है.

भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही 61 वर्षीय की वर्ष 2014-15 की आय 5.92 लाख रुपये थी. उनकी कुल चल संपति 30.45 लाख रुपये है. मुख्यमंत्री के हाथ में 18436 रुपये नकद हैं, जबकि उनके बैंक खाते में 27.6 लाख रुपये हैं. इसमें से छह लाख रुपये उनके चुनाव खर्च खाते का है.

हलफनामे के मुताबिक, के पास 9.75 ग्राम आभूषण है, जिसकी बाजार में कीमत 27 हजार रुपये है. उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमए तक पढ़ाई की है और उनके पास एलएलबी की भी डिग्री है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement