बिहार के अरवल जिले के मधुबन मैदान में मंगलवार को आयोजित चुनावी सभा में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद बाल-बाल बच गए. सभा के दौरान मंच का एक हिस्सा क्षमता से ज्यादा लोग होने के कारण टूट गया.
नगर थाना अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि लकडी के बने मंच पर क्षमता से अधिक लोगों के मौजूद होने के कारण उसका एक हिस्सा टूट गया जिससे कई कार्यकर्ता मंच से नीचे गिर गए. उन्होंने बताया कि मंच टूटने से किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ और उसके दूसरे सिरे पर मौजूद राजद प्रमुख बाल-बाल बच गए.
मंच टूटने से सभा स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन बाद में कुछ लोगों को मंच से नीचे उतार दिया गया जिसके बाद ने सभा को संबोधित किया. आरजेडी प्रमुख अवरल विधानसभा क्षेत्र से अपने पार्टी प्रत्याशी रवीन्द्र सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे. बाद में सभा को संबोधित करते हुए लालू ने मजाकिया में कहा कि उनके जैसे अच्छे आदमी को कुछ नहीं होता, लेकिन जिन्होंने गलत किया है वे सजा पाएंगे.