scorecardresearch
 

Khanna Assembly Seat: कांग्रेस को मिली थी जीत, इस बार क्या होगा

खन्ना विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली थी. कांग्रेस के टिकट पर गुरप्रीत सिंह कोटली विधायक निर्वाचित हुए थे.

Advertisement
X
पंजाब Assembly Election 2022 खन्ना विधानसभा सीट
पंजाब Assembly Election 2022 खन्ना विधानसभा सीट
स्टोरी हाइलाइट्स
  • लुधियाना जिले की सीट है खन्ना विधानसभा
  • कांग्रेस के गुरकीरत सिंह कोटली हैं विधायक

पंजाब के लुधियाना जिले की एक विधानसभा सीट है खन्ना विधानसभा सीट. खन्ना विधानसभा सीट का नाम लुधियाना जिले में स्थित खन्ना कस्बे के नाम पर है. ये विधानसभा सीट संसदीय चुनाव के लिहाज से देखें तो फतेहगढ़ साहिब विधानसभा सीट के तहत आती है. खन्ना विधानसभा सीट के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

राजनीतिक पृष्ठभूमि

खन्ना विधानसभा सीट के चुनावी अतीत की बात करें तो यहां से 1977 और 1997 में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के बचन सिंह, 1980 और 1992 में कांग्रेस के शमशेर सिंह, 1985 में एसएडी के सुखदेव सिंह विधायक निर्वाचित हुए थे. इस सीट से 2002 में कांग्रेस की हरबंश कौर, 2007 में एसएडी के बिक्रमजीत सिंह, 2012 में कांग्रेस के गुरकीरत सिंह विधानसभा पहुंचे.

2017 का जनादेश

खन्ना विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली थी. कांग्रेस के उम्मीदवार गुरकीरत सिंह कोटली विजयी रहे थे. कांग्रेस के गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी (एएपी) के अनिल दत्त फैली को 20591 वोट से हरा दिया था. एसएडी के रणजीत सिंह तलवंडी तीसरे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शशि वर्धन चौथे स्थान पर रहे थे.

Advertisement

विधायक का रिपोर्ट कार्ड

खन्ना विधानसभा सीट से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली का दावा है कि उनके कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके का विकास हुआ है. विधायक के दावे को खारिज करते हुए विपक्षी दलों के आरोप लगा रहे हैं कि इलाके की समस्याएं जस की तस हैं. कांग्रेस ने इस दफे भी अपने निवर्तमान विधायक गुरकीरत सिंह कोटली को ही उम्मीदवार बनाया है. भारतीय जनता पार्टी ने गुरप्रीत सिंह भट्टी, एसएडी ने बीबी जसप्रीत कौर, एएपी ने तरुणदीप सिंह सौंध को टिकट दिया है.

 

Advertisement
Advertisement