scorecardresearch
 
Advertisement

निकाय चुनाव

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने हासिल की बंपर बढ़त, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

21 सितंबर 2026

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जबरदस्त बढ़त मिलती दिख रही है. राज्य की 5 मेयर सीटों में से 4 के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें से पाली, उदयपुर और अलवर में बीजेपी ने जीत हासिल की है. वहीं, बीकानेर में कांग्रेस आगे रही है. कुल 273 सीटों में से 179 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें से बीजेपी ने 122 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 53 सीटें आई हैं.

Rajasthan HC

राजस्थान के इतिहास में पहली बार आधी रात खुला हाईकोर्ट, पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक

21 सितंबर 2026

राजस्थान हाईकोर्ट ने बीकानेर मेयर चुनाव से पहले नव निर्वाचित पार्षद मकसूद अहमद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. रविवार देर रात करीब 12 बजे हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई, जिसमें करीब दो माह पुरानी FIR से जुड़े मामले में यह राहत दी गई.

राजस्थान मेयर चुनाव LIVE: अजमेर में कांग्रेस पार्षदों की क्रॉस वोटिंग, BJP जीती

21 सितंबर 2026

राजस्थान के नगर निगम महापौर चुनाव में बीजेपी ने अलवर, उदयपुर, पाली और अजमेर में जीत दर्ज की, जबकि बीकानेर में कांग्रेस विजयी रही. भरतपुर और भीलवाड़ा में बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की. अजमेर में कांग्रेस के 37 और बीजेपी के 32 पार्षद होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग के चलते बीजेपी ने जीत दर्ज की.

राजस्थान निकाय चुनाव में जेनजी का जलवा. (Photo: ITG)

जयपुर से फाईज-सुमन, अलवर से नेहा... राजस्थान निकाय चुनाव में Gen Z ने दिखाया दम

15 सितंबर 2026

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों ने राजनीति में Gen Z के बढ़ते प्रभाव की तस्वीर साफ कर दी है. जयपुर में 21 वर्षीय फाईज हसन और 22 वर्षीय सुमन भाटी ने जीत दर्ज की, जबकि अलवर के थानागाजी से 21 वर्षीय नेहा जोशी पार्षद बनीं. भीलवाड़ा में सानिया खानम ने बीजेपी उम्मीदवार को हराकर सबसे कम उम्र की पार्षद बनने का गौरव हासिल किया.

rajasthan local body election result bjp congress leaders

गहलोत-पायलट, बेनीवाल, भजनलाल-दीया कुमारी... कौन गेनर रहा, कौन लूजर?

15 सितंबर 2026

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में जहां बीजेपी ने प्रमुख शहरों में बोर्ड बनाकर बढ़त हासिल की है, वहीं भरतपुर, पाली और झालावाड़ जैसे इलाकों में कांग्रेस व निर्दलीयों ने सेंध लगाई है. इन नतीजों ने जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी और डोटासरा-पायलट का कद मजबूत किया है, वहीं वसुंधरा राजे और मदन राठौड़ को अपने ही गढ़ में झटका लगा है.

राजस्थान निकाय चुनाव में युवा चेहरों का जलवा देखने को मिला. (Photo: ITG)

सानिया बनीं सबसे कम उम्र की पार्षद, भतीजे ने चाचा को हराया

15 सितंबर 2026

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर नगर पालिका चुनाव में कई बड़े सियासी उलटफेर देखने को मिले. वार्ड 16 में लगातार 8 बार जीत दर्ज कर चुके दिग्गज नजीर सरवरी को नए चेहरे रईश केजीएन ने हरा दिया. वार्ड 17 में कांग्रेस के मोहम्मद मुजम्मिल शेर ने अपने चाचा और पूर्व पार्षद नसीब दाद पठान को 263 वोटों से शिकस्त दी.

भूपेंद्र यादव के क्षेत्र में भी पार्टी का प्रदर्शन रहा खराब. (Photo: ITG)

CM भजनलाल से वसुंधरा तक... निकाय चुनाव ने BJP के बड़े नेताओं की निकाल दी हवा

15 सितंबर 2026

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों ने बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं को सियासी आईना दिखाया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में बीजेपी 20 सीटों पर सिमट गई, जबकि 36 वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए. पाली में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के क्षेत्र में भी पार्टी बहुमत से दूर रही. झालावाड़ में कांग्रेस ने वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले क्षेत्र में 29 सीटें जीत लीं. बीकानेर और जोधपुर में भी बीजेपी को झटका लगा.

kota municipal corporation elections

कोटा नगर निगम के 3 वार्डों में EVM खराब होने से अटके परिणाम

14 सितंबर 2026

कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड 11, 44 और 87 की EVM में तकनीकी खराबी आने के कारण नतीजे अटक गए हैं. अब तक घोषित 97 वार्डों के परिणामों में से बीजेपी ने 55, कांग्रेस ने 38 और निर्दलीयों ने 4 में जीत दर्ज की है.

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, छोटे कस्बों और आदिवासी बेल्ट में बड़ी जीत

14 सितंबर 2026

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दबदबा देखने को मिला है, वहीं किसान बहुल क्षेत्रों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

bjp leader ex cm vasundhara raje

वसुंधरा के गढ़ में BJP का सफाया, झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

14 सितंबर 2026

राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मजबूत राजनीतिक गढ़ झालावाड़ में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. झालावाड़ नगर परिषद चुनाव के घोषित नतीजों में कांग्रेस ने 45 में से 29 वार्डों में शानदार जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है.

jaipur nagar nigam chunav bjp candidate majid khan

BJP के 8 मुस्लिम उम्मीदवारों का क्या हुआ? कौन जीता और कौन हारा

14 सितंबर 2026

जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर बड़ा राजनीतिक दांव खेला. निकाय चुनाव में मुस्लिम बहुल और कांग्रेस के प्रभाव वाले वार्डों में कांग्रेस व बीजेपी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, झुंझुनूं में प्रत्याशी पर हमला

11 सितंबर 2026

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मतदान अधिकार के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने लोगों से पार्टी की विचारधारा, लक्ष्यों और उम्मीदवार की योग्यता को देखकर वोट देने की अपील की. उन्होंने दावा किया कि जनता विकास की राजनीति का समर्थन कर रही है और इस बार BJP की शानदार जीत निश्चित है.

vote

राजस्थान निकाय चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग कल, 147 निकायों में डाले जाएंगे वोट

10 सितंबर 2026

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा. 147 निकायों के 4 हजार 774 वार्डों में वोट पड़ेंगे. इस चरण में जयपुर सहित 6 नगर निगमों में मुकाबला है और इसके नतीजे कई बड़े नेताओं की सियासी साख से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी तो कांग्रेस ने सरकार के कामकाज और स्थानीय मुद्दों को लेकर बीजेपी को घेरा है. अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है.

rajasthan local body elections first phase voting

'वन स्टेट, वन इलेक्शन' का पहला प्रयोग आज, राजस्थान में किसका क्या दांव पर?

09 सितंबर 2026

राजस्थान में 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के तहत 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्डों के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच 57 लाख से अधिक मतदाता 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं.

rajasthan local body election congress vs bjp fight

राजस्थान निकाय चुनाव, जानिए क्यों दांव पर है BJP और कांग्रेस की साख

20 अगस्त 2026

राजस्थान के 309 शहरी निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है. यह चुनाव राज्य में भजनलाल शर्मा सरकार के लिए अग्निपरीक्षा है तो दूसरी ओर, कांग्रेस इसे अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और भाजपा के दबदबे को चुनौती देने के बड़े अवसर के रूप में देख रही है.

राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को बनाया प्रभारी

14 अगस्त 2026

राजस्थान के आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया है, जबकि पांच नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इन नियुक्तियों को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंजूरी दी है.

Govind Singh Dotasra

राजस्थान में कांग्रेस निकाय-पंचायत चुनावों में 50% टिकट युवाओं को देगी

28 जुलाई 2026

राजस्थान में कांग्रेस ने आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में 50 फीसदी टिकट 50 साल से कम उम्र के नेताओं को देने का फैसला किया है. इसकी जानकारी राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने दी है.

Advertisement
Advertisement