फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की 'विजय संकल्प रैली' के दौरान हरियाणा लोकसभा के प्रभारी कलराज मिश्र और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने हिस्सा लिया. हालांकि इस दौरान पार्टी नेता कृष्ण पाल गुर्जर के खिलाफ अपने ही समर्थकों से विरोध के स्वर भी उठे.
'विजय संकल्प रैली' में कलराज मिश्र ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पूर्ण बहुमत से जीत का दावा किया. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी मूल मंत्र भी दिया. लेकिन माहौल उस वक्त बिगड़ गया जब कृष्ण पाल गुर्जर के विरोध में बगावती स्वर उठे, लोग कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ नारे लगाने लगे.
दरअसल जैसे ही मंच से मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम लिया गया, वहां उपस्थित लोगों ने खड़े होकर विरोध करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर का नाम लेना बंद करें, सिर्फ मोदी का नाम लें क्योंकि यहां के लोग सिर्फ मोदी को पसंद करते हैं कृष्णपाल को नहीं.
करीब आधे घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद खुद कलराज मिश्र माइक पर संबोधन करने पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन उसके बाद भी लोग नहीं मान रहे थे जिसके बाद गुस्से में कलराज मिश्र ने कहा, 'अगर उनका प्रदेश होता तो वहीं नीचे उतर कर मार देता. लोगों को शर्म आनी चाहिए क्योंकि इस तरह की हरकत से वे मोदी का नाम खराब कर रहे हैं.'
वहीं इस बवाल को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट किया. ट्वीट में सुरजेवाला ने कलराज मिश्र पर अपने ही कार्यकर्ताओं को धमकी देने का आरोप लगाया. जिसके बाद कलराज मिश्र और कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है.
भाजपा की हिंसक मानसिकता का ताज़ा नमूना-
कलराज मिश्र जी ने फरीदाबाद सांसद के विरोध में नारे लगाने वालों को धमकी भरे लहजे में कहा-
“अगर यह उनका प्रदेश होता तो इस तरह गड़बड़ करने वालों को वह स्टेज से उतरकर गोली मार देते”
क्या ये है भाजपा का संदेश-
सवाल पूछो तो गोली खाओ!
सुनिये-
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala)
कांग्रेस का जनता को मूर्ख बनाने का ताज़ा नमूना
मेरा भाषण मेरे FB पेज पर सुन लीजिये,
मैंने कहा था:
अगर मेरा प्रदेश होता तो मैं नीचे उतर के वही बात करता
सूरजेवाला जी ऐसी ओछी हरकत आपको शोभा नही देती,जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं और जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें
— चौकीदार कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) (@KalrajMishra)Advertisement
झूठ की भी कोई सीमा होती है। इतने सफेद झूठ दिन दहाड़े बोल लिए हैं कि अब हर तरह के झूठ में एक्सपर्ट हो गए हैं। साफ साफ सुनाई दे रहा है, जी ने कहा कि "अगर मेरा प्रदेश होता तो मैं नीचे उतर के वही बात करता".
यह रहा लिंक: (1:45 - 1:52)
— Chowkidar Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP)
वहीं मंच पर बैठकर अपनी ही आंखों से अपना विरोध देख रहे कृष्ण पाल गुर्जर ने बाद में कहा, 'आज का कार्यक्रम लोकसभा चुनाव की तैयारियां और आगे की रणनीति को लेकर था, जिसमें कुछ लोगों ने विरोध किया. सब अपने ही लोग हैं और कोई खास विरोध नहीं है.' मंत्री ने माना कि यह सब लोग मोदी के साथ हैं.