scorecardresearch
 

Mewat Result: मेवात जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

हरियाणा के मेवात जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं, तीनों पर कांग्रेस को जीत मिली है. 2014 में यहां की दो सीटों पर इनेलो और एक पर निर्दलीय को कामयाबी मिली थी. कांग्रेस पिछले चुनाव में मेवात इलाके में खाता तक नहीं खोल सकी थी.

Advertisement
X
मेवात में कांग्रेस की मजबूत पकड़
मेवात में कांग्रेस की मजबूत पकड़

हरियाणा के मेवात जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं, तीनों पर कांग्रेस को जीत मिली है. 2014 में यहां की दो सीटों पर इनेलो और एक पर निर्दलीय को कामयाबी मिली थी. कांग्रेस पिछले चुनाव में मेवात इलाके में खाता तक नहीं खोल सकी थी.

रिजल्ट

- नूह विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा है. यहां से कांग्रेस के अफताब अहमद ने बीजेपी के जाकिर हुसैन को 4038 वोटों से हराया.

- फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट पर कांग्रेस के ममन खान ने जीत हासिल की. उन्होंने बीजेपी के नसीम अहमद को 37004 वोटों से हराया.

- पुन्हाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के मोहम्मद इलयास ने जीत हासिल की है. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान को महज 816 वोटों से हराया.

नूह सीट

2014 विधानसभा चुनाव में नूह विधानसभा सीट से इनेलो के जाकिर हुसैन ने 64221 वोट हासिल करके विधायक चुने गए थे. जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के आफताब अहमद रहे थे, जिन्हें 31425 वोट मिले. आफताब को 32796 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार भाजपा से जाकिर हुसैन चुनावी मैदान में हैं तो कांग्रेस ने दोबारा आफताब को चुनावी रण में उतारा था.

Advertisement

Maharashtra Live Updates: फडणवीस की होगी वापसी या विदाई, जानें पल-पल के अपडेट

फिरोजपुर झिरका सीट

2014 विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से इनेलो के नसीम अहमद ने 40320 वोट हासिल करके विधायक बने थे. जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी ममन खान रहे थे. तीसरे नंबर पर भी निर्दलीय अमन अहमद थे.

Haryana Election Results 2019 Live Updates: खट्टर को मिलेगी गद्दी या हुड्डा की होगी वापसी, तय होगा आज

पुन्हाना सीट

पुन्हाना विधानसभा सीट मेवात जिले के तहत आती है. 2014 विधानसभा चुनाव में पुन्हाना विधानसभा सीट से निर्दलीय रहीश खान ने 34281 वोट हासिल कर विधायक बने थे. जबकि दूसरे नंबर पर इनेलो के मोहम्मद इलियास थे जिन्हें 31140 वोट मिले और उन्हें 3 हजार 141 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था.

Vidhan Sabah Lok Sabha By-Election Results 2019 Live Updates:  जानें उपचुनाव के अपडेट

Advertisement
Advertisement