बंगाल के चुनावी रण का पहला चरण कल है. पहले दौर में 152 सीटों पर मतदान है. टीएमसी और बीजेपी में जबरदस्त टक्कर है. वोट युद्ध में जायके की जंग भी छिडी. झालमुड़ी के बाद मछली की भी एंट्री हो गई है. 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने झारग्राम में झालमुड़ी का जायका लिया. तो बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कल मछली का स्वाद लेकर ममता के उस नैरेटिव का जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि - बीजेपी आई तो मछली खाने पर भी रोक लग जाएगी.