प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के कूचबिहार के ब्रिगेड ग्राउंड रैली में दावा किया कि बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है. उन्होंने TMC पर भ्रष्टाचार और भय की राजनीति का आरोप लगाया और BJP को भरोसे और विकास का विकल्प बताया. पीएम मोदी ने बंगाल के कूचबिहार में संबोधन में कहा कि बंगाल से भय भागेगा, बंगाल में बेरोज़गारी, पलायन का भय है, बंगाल में 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा.