scorecardresearch
 

बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अधीर रंजन को बहरामपुर से टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और मालतीपुर से मौसम नूर को मैदान में उतारकर मालदा-मुर्शिदाबाद जैसे पारंपरिक गढ़ों पर फोकस बढ़ाया है.

Advertisement
X
बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने अधीर रंजन को बहरामपुर और मौसम नूर को मालतीपुर सीट से मैदान में उतारा. (Photo: X/@INC)
बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने अधीर रंजन को बहरामपुर और मौसम नूर को मालतीपुर सीट से मैदान में उतारा. (Photo: X/@INC)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रविवार शाम को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस इस बार बंगाल में अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतर रही है और मुर्शिदाबाद व मालदा जैसे अपने पारंपरिक गढ़ों पर खास फोकस कर रही है. कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को उनके पारंपरिक बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुईं मौसम नूर को मालतीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस ने भवानीपुर सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने इस सीट पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने हेमताबाद से अनामिका राय को, जंगीपुर से मोहम्मद इमरान अली को, तूफानगंज से देबेंद्रनाथ को और दिनहाटा से हरिहर राय को उम्मीदवार बनाया है.

 

Advertisement

पार्टी का यह उम्मीदवार चयन खासतौर पर मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां कांग्रेस परंपरागत रूप से प्रभावशाली रही है. कांग्रेस की रणनीति इन क्षेत्रों में मजबूत चेहरे उतारकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 मई को होगी. 2021 में राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस और उसके सहयोगी वाम मोर्चा को 2021 के बंगाल चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement