scorecardresearch
 

बंगाल: बाली विधानसभा में तनाव, EVM निकालने के दौरान हंगामा, पुलिस ने गिरा-गिराकर मारा- Video

बाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद ईवीएम मशीनें निकालने के दौरान तनाव की स्थिति बन गई. डनबस्क मोड़ स्थित सोहन लाल स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के समर्थक जमा थे. प्रशासन के हटने के निर्देश के बाद धक्का-मुक्की और हंगामा शुरू हो गया. हालात काबू में करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बल ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद भीड़ को हटाया गया. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

Advertisement
X
EVM ले जाने के दौरान हंगामा हो गया. (File Photo- PTI)
EVM ले जाने के दौरान हंगामा हो गया. (File Photo- PTI)

पश्चिम बंगाल के बाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डनबस्क मोड़ स्थित सोहन लाल स्कूल के सामने एक बार फिर तनाव का माहौल देखने को मिला. मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शाम के समय जब ईवीएम मशीनों को बाहर निकाला जा रहा था, उसी दौरान स्थिति बिगड़ गई.

बताया जा रहा है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर मौजूद थे. प्रशासन द्वारा उन्हें वहां से हटने के लिए कहा गया, लेकिन इसी दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की और हंगामा शुरू हो गया.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों को लाठीचार्ज करना पड़ा. लाठीचार्ज के बाद भीड़ को वहां से हटाया गया और इलाके में फिर से शांति बहाल की गई. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement