तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई यानी आज आएंगे. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. यहां हम आपको चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी विधानसभा की स्थिति के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सीट पर सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) से उदयनिधि स्टालिन उम्मीदवार हैं. उनके अलावा इस सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) से मोहम्मद यासर, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) से आदिराजाराम और नाम तमिलर काची (NTK) से आयशा मैदान में हैं.
Live Updates-
उदयनिधि स्टालिन की सीट चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी का क्या है हाल, हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
8.44 AM- शुरुआती रुझानों में डीएमके ने 29 सीटों पर बढ़त बना ली है तो नई नवेली विजय की पार्टी ने 8 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि एडीएके सिर्फ तीन सीटों पर आगे चल रही है.
8.00 AM- काउंटिंग सेंटर्स पर मतगणना शुरू हो चुकी है. जल्दी ही रुझान आने लगेंगे. शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी
6.56 AM- ठीक 8.00 AM पर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और रुझान आना शुरु हो जाएंगे.
6.52 AM- पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर 58.74 पर्सेंट वोटिंग हुई थी. इस बार का वोटिंग प्रतिशत 84.28 रहा.
चेन्नई की चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट पर राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह बहुकोणीय मुकाबला तय है, लेकिन चुनावी लड़ाई मुख्य रूप से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा इकाई के प्रमुख उदयनिधि स्टालिन और अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता अधि राजाराम के बीच सिमटती नजर आ रही है.
तमिलनाडु, पुदुचेरी चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
उदयनिधि स्टालिन इस सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं. यही निर्वाचन क्षेत्र उनके दादा और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को 1996, 2001 और 2006 में लगातार तीन बार विधानसभा तक पहुंचा चुका है. उदयनिधि के 2021 में जीत दर्ज करने से पहले, द्रमुक के जे.अन्बलगन ने 2011 और 2016 में इस सीट पर जीत हासिल की थी. इस तरह यह इलाका लंबे समय से द्रमुक का मजबूत गढ़ बना हुआ है.
तमिलनाडु रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
चेपॉक- तिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र (संख्या 19) चेन्नई के मध्य में स्थित एक ऐतिहासिक और घनी आबादी वाला शहरी इलाका है. यह क्षेत्र अपनी धार्मिक विविधता, सांस्कृतिक धरोहर और राजनीतिक अहमियत के लिए जाना जाता है. यहां प्रसिद्ध तिरुवल्लिकेनी पार्थसारथी मंदिर, चेपॉक पैलेस परिसर, मरीना के आसपास के इलाके और शहर के सबसे ज्यादा आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र शामिल हैं.
चेपॉक–तिरुवल्लिकेनी का राजनीतिक इतिहास भी काफी समृद्ध रहा है. एम. करुणानिधि ने यहां से तीन बार जीत हासिल की थी, जबकि वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व उधयनिधि स्टालिन कर रहे हैं. प्रशासनिक, सांस्कृतिक, खेल और धार्मिक दृष्टि से भी यह इलाका खास महत्व रखता है.
इस क्षेत्र के मतदाता सामाजिक, धार्मिक और पेशेवर रूप से काफी विविध हैं. यहां मुस्लिम बहुल इलाके, मंदिरों के आसपास बसे हिंदू समुदाय, ईसाई अल्पसंख्यक, पुराने स्थानीय परिवार, असंगठित क्षेत्र के मजदूर, व्यापारी, छात्र और प्रवासी लोग निवास करते हैं.
: