scorecardresearch
 

'हिंदुओं ने ममता को सबक सिखाया है' रुझानों में जीत के संकेत मिलते ही TMC पर बरसे शुभेंदु

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हिंदुओं ने ममता को सबक सिखा दिया. उन्होंने कहा, 'सत्ता विरोधी लहर दूसरा फैक्टर है, हिंदुओ पर जितना अत्याचार किया-मालदा, मुर्शिदाबाद और मोथाबाड़ी में, हिंदुओं ने खत्म कर दिया ममता बनर्जी को.'

Advertisement
X
शुभेंदु का दावा- 100 सीटों के नीचे सिमट जाएगी टीएमसी (Photo-PTI)
शुभेंदु का दावा- 100 सीटों के नीचे सिमट जाएगी टीएमसी (Photo-PTI)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. अब जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है बीजेपी का आंकड़ा भी उसी तरह आगे बढ़ता जा रहा है. शुरुआती रुझानों में भाजपा और टीएमसी के बीच जरूर कांटे की टक्कर चल रही थी लेकिन अब भाजपा बंपर जीत की तरफ दिख रही है. इस बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखा हमला बोला है.

रुझानों में अपनी जीत और टीएमसी की हार का संकेत देखते ही शुभेंदु ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के सनातनी हिंदुओं ने उन्हें कड़ा सबक सिखाया है.

मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी काफी आत्मविश्वास में नजर आए. उन्होंने दावा किया कि इस बार ममता बनर्जी के अभेद्य किले 'भवानीपुर' में भी सेंध लग चुकी है और मुख्यमंत्री की वहां से हार तय है. शुभेंदु ने कहा, 'मैं भवानीपुर के हर उस हिंदू सनातनी को धन्यवाद देता हूं जिसने मेरे लिए वोट किया. ये नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक हैं. हिंदुओं पर किए गए अत्याचारों का बदला जनता ने वोट से लिया है.'

यह भी पढ़ें: बंगाल में एक-दो नहीं कुल सात 'M' फैक्टर, बीजेपी या टीएमसी किसके लिए फायदेमंद?

'100 सीट के नीचे सिमटेगी टीएमसी'
शुभेंदु ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस बार 100 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. उन्होंने मालदा, मुर्शिदाबाद और मोथाबाड़ी जैसी जगहों का जिक्र करते हुए कहा कि एंटी-इंकंबेंसी और हिंदुओं पर हुए कथित अत्याचारों ने ममता बनर्जी की राजनीति को खत्म कर दिया है.

Advertisement

शभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ पहली बार सरकार बनाने जा रही है.

बंगाल में बीजेपी बम-बम, तमिलनाडु में विजय का परचम... 'वाम मुक्त' होता दिख रहा केरल

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement