प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह कोलकाता के हुगली घाट पर नौका विहार किया और गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पर 'चुनावी फोटोबाजी' का आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने कहा, "आज उन्होंने फिर से नाव की सवारी की. मैं कहती हूं, आप बंगाल की गंगा और अपनी दिल्ली की यमुना की तुलना क्यों नहीं करते? बंगाल में गंगा साफ है, इसीलिए वे सुबह हवा का आनंद लेने नाव पर निकले. लेकिन वह यह सब सिर्फ वोटों के लिए कर रहे हैं."
सीएम ममता ने प्रधानमंत्री को घेरते हुए सवाल किया कि वे दिल्ली में यमुना नदी में डुबकी क्यों नहीं लगाते. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "यमुना पूरी तरह प्रदूषित है."
ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि आप यमुना को साफ नहीं कर सकते और हमारे यहां गंगा पर फोटो खिंचवाने आते हैं.
ममता ने बताया चुनावी स्टंट
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के इस दौरे को पूरी तरह चुनावी स्टंट करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बंगाल की गंगा की स्वच्छता का लाभ उठा रहे हैं, जबकि दिल्ली में नदियों की हालत दयनीय है. उन्होंने कहा कि पीएम का स्वागत है, लेकिन उनकी मंशा केवल प्रचार की है. ममता ने आगे कहा, "जब मैं पूजा के दौरान चंदननगर जाती हूं, तब मैं भी नाव की सवारी करती हूं. मैं गंगासागर भी जाती हूं. इसमें कुछ नया नहीं है, लेकिन वे इसे केवल चुनावी विज्ञापन के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं."
यह भी पढ़ें: जब तक BJP का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी: अमित शाह
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के रिकॉर्ड मतदान के बाद दूसरे चरण (29 अप्रैल) के लिए प्रचार तेज हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने हुगली नदी पर नौका विहार के बाद इसे 'बंगाल की आत्मा' बताया था, जिसके जवाब में ममता बनर्जी ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था और प्रदूषण के मुद्दों को उछालकर उन्हें बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की है. टीएमसी सुप्रीमो ने मतदाताओं को याद दिलाया कि स्थानीय मुद्दों और पर्यावरण की स्थिति में बंगाल की सरकार ने बेहतर काम किया है,