scorecardresearch
 

केरल में वोटिंग से 10 दिन पहले ही पड़ गए 10900 वोट

केरल विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य मतदान से 10 दिन पहले ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है. निर्वाचन आयोग की पहल पर 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए घर से वोट डालने की सुविधा सोमवार को शुरू की गई. पहले ही दिन हजारों मतदाताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया.

Advertisement
X
केरल विधानसभा चुनाव. (File  photo: ITG)
केरल विधानसभा चुनाव. (File photo: ITG)

केरल विधानसभा चुनाव में मतदान से पूरे 10 दिन पहले ही 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे मतदान किया. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को कुल 10,922 मतदाताओं ने घर से अपना वोट डाला. इनमें 7,561 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष या उससे अधिक उम्र के) और 3,361 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि केरल में सोमवार को हुए विधानसभा चुनावों के तहत 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के 10,922 मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) ने घर बैठे मतदान के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

राज्य में एवीएससी (85+) श्रेणी में कुल 1,45,598 मतदाता हैं, जबकि एवीपीडी श्रेणी में 62,159 मतदाता आते हैं.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में अनुपस्थित मतदाताओं (AVSC और AVPD) के लिए घर से मतदान की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की गई. आयोग ने इन मतदाताओं की सहायता के लिए 2,468 टीमों को तैनात किया है जो घर-घर जाकर वोट डलवा रही हैं. ये पहल उन लोगों के लिए की गई है जो शारीरिक रूप से मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं.

अधिकारियों ने बताया कि घर से मतदान के पहले दिन कोट्टायम जिले में सबसे अधिक 2,228 वोट डाले गए. इसके बाद राजधानी तिरुवनंतपुरम में 1,749, एर्नाकुलम में 1,550 और कन्नूर जिले में 1,141 मतदाताओं ने अपने घर से मताधिकार का इस्तेमाल किया. हालांकि, निर्वाचन अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सोमवार को पलक्कड़ जिले में घर से कोई भी वोट नहीं डाला गया.

केरल में इस श्रेणी के अंतर्गत कुल 2,07,757 पात्र मतदाता हैं. इसमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,45,598 वरिष्ठ नागरिक और 62,159 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं.

चुनाव आयोग की टीमें इन सभी श्रेणियों के मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पूरी तैयारी के साथ काम कर रही हैं. ये विशेष मतदान प्रक्रिया 9 अप्रैल को होने वाले मुख्य मतदान से पहले संपन्न की जानी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement