scorecardresearch
 

केरलम विधानसभा चुनाव: BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, राजीव चंद्रशेखर नेमोम से लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. नई दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी इस लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्य में मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

Advertisement
X
केरल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट. (Photo: ITG)
केरल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट. (Photo: ITG)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

पार्टी ने केरलम में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारा है. पार्टी ने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है, ताकि आगामी चुनावों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जा सके.

दिग्गजों पर भरोसा

बीजेपी ने केरल फतह के लिए अपने सबसे भरोसेमंद चेहरों को चुनावी समर में उतारा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर नेमोम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. नेमोम बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां पार्टी ने पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है. राजीव चंद्रशेखर ने हाल के महीनों में इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा कई बार व्यक्त की थी और अब आधिकारिक रूप से उनका नाम घोषित कर दिया गया है, जबकि वी. मुरलीधरन कझाकुट्टम सीट से चुनाव लड़ेंगे. 

Advertisement

इनके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर से उम्मीदवार बनाया गया है. अन्य महत्वपूर्ण नामों में पलक्कड़ से शोभा सुरेंद्रन और त्रिशूर से पद्मजा वेणुगोपाल शामिल हैं. पार्टी ने पूर्व नौकरशाह आर. श्रीलेखा को वट्टीयूरकावू से टिकट देकर चौंकाया है जो प्रशासनिक अनुभव के साथ राजनीति में उतरी हैं.

प्रमुख सीटों का समीकरण

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में केरल की भौगोलिक और सामाजिक विविधता का ध्यान रखा गया है. एससी (SC) और एसटी (ST) आरक्षित सीटों पर भी मजबूत दावेदारों की घोषणा की गई है, जैसे मानंतवाड़ी (ST) से पी. श्याम राज और अट्टिंगल (SC) से एडवोकेट पी. सुधीर. कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास और पुंजर से पी.सी. जॉर्ज जैसे नाम इस लिस्ट को और प्रभावशाली बनाते हैं. भाजपा ने इन 47 सीटों पर समय से पहले उम्मीदवार घोषित कर चुनाव प्रचार में बढ़त बनाने की कोशिश की है.

वाम मोर्चे ने जारी की लिस्ट

दूसरी ओर, वाम मोर्चे ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में वाम मोर्चे ने 192 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement