scorecardresearch
 

पासपोर्ट, विदेश में संपत्ति... CM हिमंता की पत्नी ने पवन खेड़ा के हर आरोप का दिया जवाब

असम चुनाव को लेकर असम से दिल्ली तक सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम सीएम सरमा की पत्नी रिंकी पर कई आरोप लगाए हैं. जिसमें कहा गया है कि उनके नाम तीन पासपोर्ट हैं और उन्होंने असम में कई जिलों में चाय की बागानों को कब्जा कर लिया है.

Advertisement
X
सीएम हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी. (Photo: Screengrab)
सीएम हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी. (Photo: Screengrab)

असम में चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्व सरमा और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसको लेकर असम से दिल्ली तक सियासत गरमा गई है. इसी क्रम में असम पुलिस ने पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर छापेमारी भी की. इस दौरान दिल्ली पुलिस भी असम पुलिस के साथ मौजूद थी. वहीं इन आरोपों को लेकर हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा का हमारे सहयोगी मीडिया प्लेटफॉर्म लल्लनटॉप ने इंटरव्यू किया. इस दौरान उन्होंने पवन खेड़ा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिंकी भुइयां सरमा ने क्या कहा?

सवाल: दुबई में संपत्ति, वयोमिंग में कंपनी, आपके फेक पासपोर्ट और 52 हजार करोड़ की संपत्ति व शर्मा और एस एच ए आर एम ए. सही स्पेलिंग क्या है? इसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच में फजीहत हुई पड़ी है. और फोकस में आप हैं? इस पर आपको क्या कहना है?

जवाब: जैसे पागल कुत्ता इधर-उधर दौड़ता है, वैसे कांग्रेस के लोग भी इधर-उधर दौड़ रहे हैं. ये सब फर्जी आरोप हैं. सभी आरोप एआई जनरेटेड हैं, मैं खुद कन्फर्म कर चुकी हूं. मैं आपसे एक चीज पूछूं आप भारतीय नागरिक हो? क्या आपकेस पास ड्यूल पासपोर्ट हैं? इस पर रिपोर्टर ने जवाब दिया नहीं. फिर रिंकी ने कहा कि यही चीज मेरे साथ भी है. कैसे मेरे पास तीन पासपोर्ट हो सकता है? इसलिए मैंने केस दर्ज करा दिया है और मैं सिर्फ अब न्याय का इंतजार कर रही हूं. वहीं शर्मा की स्पेलिंग को लेकर उन्होंने जवाब दिया कि मेरे पासपोर्ट में जो स्पेलिंग लिखी है, वही सही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: LIVE: असम पुलिस का छापा, दिल्ली के घर पर नहीं मिले पवन खेड़ा, हिमंता बोले- 'हैदराबाद भाग गए'

सवाल: मैम, मैं अपर असम गया और लोवर असम भी गया. आपकी पार्टी के कार्यकर्ता भी दबी जुबान में कहते हैं कि ये देखो यार जो जमीन है, रिंकी ने हथियाई हुई है. हिमंता ने जमीन हथिया के रिंकी के नाम कर दी है. बार-बार आपके ऊपर जमीन कब्जे का आरोप क्यों लगाया जा रहा है? आपके पॉलिटिकल अपोनेंट्स द्वारा भी और आपके पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा भी यही आरोप लगाया जा रहा है. 

जवाब: जो लोग बोल रहे हैं, वह गलत बोल रहे हैं. अगर जमीन हमारी है तो प्रूफ दें ना.  एक्चुअली मैं एक चीज बोलती हूं. हेमंता शर्मा न रुकने वाले मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने पूरे असम को बदल दिया है. ऐसे में विपक्ष को कुछ नहीं मिल रहा है तो मुझे और मेरे परिवार को टारगेट किया जा रहा है. मेरे अलावा, मेरे बेटे और बेटी को टारगेट किया जा रहा है. सबको उल्टा-सीधा बोला जा रहा है. आपने वीडियो भी देखी है. मैं दोबारा वही चीजें रिपीट नहीं करना चाहती. विपक्ष का हम लोग साफ टारगेट हैं. जो लोग जमीन कब्जाने को लेकर बोल रहे हैं, वे पूरी तरह गलते हैं. अगर ऐसा है तो प्रूफ दें. 

Advertisement

सवाल: नेताओं के अलावा जोरहाट या फिर अन्य जिलों के किसान भी बोल रहे हैं कि यहां की जमीन को कब्जा कर लिया गया है. अधिकतर जमीनें रिंकी मैडम की हैं?

जवाब: जो किसान यह कह रहे थे, उनसे आपको पूछना चाहिए था कि सैलरी रिंकी मैडम से आ रही थी कि नहीं? अगर सैलरी मिल रही थी तो बागान मेरी है. अगर नहीं मिल रही थी तो मेरी बागान कहां से है? 

सवाल: मैंने लोगों से सवाल पूछा कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच असम में चल क्या रहा है? गुवाहाटी में खासकर... तो कांग्रेस वाले ने बोला कि हम लोग उनके ऊपर आरोप नहीं लगाते. रिंकी भूवेंद्र शर्मा को कुछ नहीं कहते. अगर हमारे ऊपर पर्सनल अटैक ना किए जाते? क्योंकि हमारे नेता गौरव गोगोई की फैमिली, गौरव गोगोई की पत्नी, गौरव गोगोई के पिता सभी को लेकर हेमंता विश्व शर्मा ने अटैक किया और फेक तथ्यों को लेकर आरोप लगाए. इसलिए हमने भी रिंकी शर्मा के आरोपों को उजागर किया. 

जवाब: मैं एक चीज बोलती हूं. मैं पॉलिटिशियन नहीं हूं, इसलिए मैं पॉलिटिकल कमेंट नहीं करती हूं. अगर मुख्यमंत्री से सवाल पूछा जाता तो मैं क्यों बोलती. लेकिन अगर मेरे ऊपर पर्सनल अटैक किया जाता तो मैं जवाब दूंगी. क्योंकि पर्सनल अटैक का हर किसी को जवाब देने का अधिकार है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement